फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP State President Swatantra Dev Singh said Article 370 removed from jammu and kashmir

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले- जम्मू-कश्मीर में 70 साल के कलंक को किया समाप्त

Mon, 12 Aug 2019 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Aug 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev Singh said Article 370 removed from jammu and kashmir
मुजफ्फरनगर पहुुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में 70 साल के कलंक को समाप्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशखरोश के साथ नेशनल हाईवे के अलावा कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर स्वतंत्र देव सिंह के मुजफ्फरनगर में पहली बार पधारने पर कार्यकर्ताओं ने उनका हाईवे पर भंगेला के पास स्वागत किया। इसके बाद देव जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप पर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के चेयरमैन राजकुमार छाबड़ा की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़े बजाए गए। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि अब कश्मीर में भी देश के अन्य भागों की तरह तिरंगा लहराएगा। कश्मीर में नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आतंकवाद और अलगाववाद समाप्त होगा। अब कश्मीर में हिंदुस्तान के लोगों का दिल खोलकर स्वागत होगा और वहां की जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, चेयरमैन राजकुमार छाबड़ा, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, मदन छाबड़ा, भावेश गुप्ता, अनुज सहरावत, उमेश कुमार, कीमती लाल, अजय गुप्ता, सतीश नागपाल, प्रवीन ठकराल, विनीत ठाकुर, सभासद वैभव जैन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, बिट्टू तिगाई, प्रमोद शर्मा एडवोकेट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed