फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary will give training to mayors and councilors for Lok Sabha elections

यूपी: 2024 की तैयारी में जुटी BJP, आज चार जिलों के मेयर-पार्षदों को चुनाव की ट्रेनिंग देंगे प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 28 Sep 2023 12:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Sep 2023 12:58 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ में जिलों के मेयर और पार्षदों को लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary will give training to mayors and councilors for Lok Sabha elections
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के मेयर-पार्षदों को 2024 के चुनाव में जीत की ट्रेनिंग देंगे। दो दिवसीय महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुरादाबाद के मेयर और चार जिलों के 182 पार्षद शामिल होंगे। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल भी चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


बताया गया कि साढ़े 12 बजे काशी टोल प्लाजा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे परतापुर बाईपास स्थित होटल में आयोजित दो दिवसीय नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे वे दलित अनुसूचित बस्ती लाला मोहम्मदपुर कंकरखेड़ा में जनसंपर्क करेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल भी रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के मंत्री व संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रबंधन पर जोर रहेगा। वहीं, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने बैठक की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। भोजन व्यवस्था महानगर कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मीडिया व्यवस्था क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा और महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, प्रदर्शनी किट की व्यवस्था महानगर उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल एवं स्वागत रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शर्मा को दी गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed