फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP protests against Rahul Gandhi's indecent remarks in his rally, burns effigy

राहुल गांधी की रैली में अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का विरोध, पुतला दहन

Tue, 02 Sep 2025 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against Rahul Gandhi's indecent remarks in his rally, burns effigy
सरधना। बिनौली रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। संगठन
सरधना। बिहार में कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की हालिया रैली के बाद मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसके विरोध में मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने मैत्री द्वार पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की रैली में इस तरह की टिप्पणी होना निंदनीय है। इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक इतिहास विवादित बयानों से भरा पड़ा है। चाहे राफेल मामला हो, चौकीदार चोर का नारा या फिर आरएसएस पर हमले हर बार उन्हें अपने शब्दों पर अदालत में माफी मांगनी पड़ी। अब प्रधानमंत्री की माता को लेकर मंच से असंवेदनशील टिप्पणी करना न केवल निंदनीय है, बल्कि भारतीय संस्कृति के खिलाफ भी है।
विज्ञापन

आलोक जैन ने कहा कि मातृशक्ति का अपमान देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कार्यक्रम में मनमोहन त्यागी, दीपक विश्वकर्मा, पिंकी सोम, शालिनी सैनी, उमा त्यागी, इंदिरा जाटव, पूजा जैन, विमला सैनी, कुसुम सैनी, रागिनी और पूजा व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed