BJP विधायक बोले- कप्तान साहब हमारी सरकार में भी गुंडाराज, शहजाद को अरेस्ट कर लो वरना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने नवविवाहिता के साथ एफबी पर भड़काऊ पोस्ट डाली है। वहीं भाजपा विधायकों ने कहा, कप्तान साहब हमारी सरकार में भी गुंडाराज हो गया है। या तो आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लो वरना...
जिस हिस्ट्रीशीटर शहजाद को मेरठ पुलिस दो महीने से अपहरण में तलाश करना बताती है, वह फेसबुक पर लगातार अपडेट है। इस हिस्ट्रीशीटर ने एक भड़काऊ पोस्ट डाली है। अपहृत विवाहिता के साथ सेल्फी एफबी पर दोस्तों को शेयर की है। पुलिस ने आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला है।
परीक्षितगढ़ में हिस्ट्रीशीटर शहजाद द्वारा नवविवाहिता के अपहरण को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है। महापंचायत का कई बार एलान हो चुका है। शनिवार को फेसबुक पर शहजाद की अपहृत नवविवाहिता के साथ सेल्फी वायरल हो गई। पुलिस का मानना है कि यह सेल्फी हिमाचल प्रदेश या किसी पहाड़ी राज्य की है। यह फोटो वायरल होने पर पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। क्योंकि इस फोटो को देखकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस के मुताबिक शहजाद के इस फोटो पर 150 लाइक और 45 कमेंट्स मिले हैं। कमेंट करने वाले सभी लोग दूसरे समुदाय के हैं। आरोपी ने यह फोटो अपने कई दोस्तों को शेयर की है। इन दोस्तों और रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
कई नेताओं के साथ पोस्ट
पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो अप्रैल को शहर में हुए बवाल की कई वीडियो व फोटो अपने एफबी एकांउट पर पोस्ट की हैं। बसपा नेता योगेश वर्मा, महापौर सुनीता वर्मा और बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के साथ भी आरोपी शहजाद ने फोटो सोशल साइट पर पोस्ट की हैं। एसपी देहात का कहना है कि आरोपी के एफबी अकाउंट की जांच की जा रही है।
पढ़ें : युवती का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को धुना और फिर...
हमारी सरकार में भी गुंडाराज
परीक्षितगढ़ में नवविवाहिता का सरेआम अपहरण और फिर उसके भाई को गोली मारने के आरोपी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। कप्तान साहब हमारी सरकार में भी गुंडाराज हो गया है। हिस्ट्रीशीटर हाईकोर्ट तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई। ये बातें हस्तिनापुर और किठौर विधायक ने एसएसपी से कही।
हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी शनिवार को परीक्षितगढ़ से करीब 200 लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले नवविवाहिता का अपहरण कर पति और देवर को पीटा। तभी से दंपति का कोई अतापता नहीं है। यह वारदात हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने की। दिनेश खटीक ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार को आरोपियों ने विवाहिता के भाई को गोली मार दी। इससे ज्यादा अराजकता क्या होगी। ऐतमादपुर ग्राम प्रधान जयसिंह ने कहा कि हाईकोर्ट में हम भी अपनी बात रखेंगे। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय बदनाम कर दिया। जाट महासभा ने भी एसएसपी के सामने ऐलान किया कि अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जैसा मेरठ में फिर आंदोलन होगा। वहीं एसएसपी ने कहा कि मुझे थोड़ा टाइम दो। आरोपी वहां पहुंच जाएगा, जहां उसकी जरूरत है। आरोपी शहजाद महिला के साथ पांच मई को हाईकोर्ट में पेश हुआ है। शहजाद और महिला ने शादी करना बताया है। महिला की दूसरी शादी उसके परिजनों द्वारा जबरन करना बताया है। कहा कि एक माह में वे एसएसपी के सामने पेश होंगे। शहजाद पुलिस पर हमले के मुकदमे में भी वांछित है।
चीकू काम चल रहा है
परीक्षितगढ़ बढ़ला ग्राम प्रधानपति प्रदीप सिंह उर्फ चीकू बढ़ला एसएसपी के सामने वाली कुर्सी पर बैठा हुआ था। चीकू ने कहा कि आपने शहजाद पर अपहरण के मामले में 25 हजार का इनाम किया हुआ है जबकि शहजाद पर पुलिस पर हमला और जानलेवा हमले का केस भी दर्ज है। उस पर एक लाख का इनाम करा दो। जिस एसएसपी बोले कि चीकू काम चल रहा है। बता दें कि चीकू पर हत्या, लूट और रंगदारी के दर्जनों मुकदमे पंजीकृत है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/