फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   marriage, After the change of religion, Bajrang Dal activists beaten youth

धर्म परिवर्तन के बाद युवती से निकाह, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को धुना

Sun, 20 May 2018 04:59 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 20 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
marriage, After the change of religion, Bajrang Dal activists beaten youth
फाइल फोटो

युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के मामले में यहां तनाव फैल गया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया। जानिए फिर क्या हुआ।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। यहां नौचंदी थाना क्षेत्र में युवती का धर्म परिवर्तन के बाद निकाह करने का मामला सामने आने पर तनाव पैदा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पनाह देने वाले एक युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस इस मामले को दबाने में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर से सटी एक कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवती छात्रा है। आरोप है कि दस दिन पहले लिसाड़ीगेट निवासी सलमान उर्फ सोनू ने युवती का अपहरण कर उसे अपने एक दोस्त की मदद से लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रखा। युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस की। नौचंदी पुलिस ने युवती को अपनी मर्जी से जाना बताते हुए युवती के परिजनों पर ही दबाव बनाया। यह लिखवाकर भी ले लिया कि वह इसमें कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : धर्म परिवर्तन के बाद पंचायत, फिर ममेरे भाई से करा दी युवती की शादी, बखेड़ा

marriage, After the change of religion, Bajrang Dal activists beaten youth
फाइल फोटो

शनिवार शाम बजरंग दल के नेता अंकुर गोयल समर्थकों के साथ पहुंचे और सलमान की मदद करने वाले दोस्त की पिटाई कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी दोस्त ने बताया कि सलमान उसके यहां आता था। वह नहीं जानता कि किस युवती को ले गया। देर शाम नौचंदी पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। 

48 घंटे की चेतावनी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी पुलिस को चेतावनी दी कि यदि दो दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो थाने में धरना दिया जाएगा। बजरंग दल के  प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर के अनुसार नौचंदी पुलिस की भूमिका ठीक नहीं है। उच्चाधिकारियों को  अवगत करा दिया है। सोमवार को एसएसपी ऑफिस घेरा जाएगा।

मामला संज्ञान में आया है कि दोनों ने बालिग बताते हुए शादी कर ली है। इस मामले में युवती के परिजन थाने में तहरीर देते हैं तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।- रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed