भाजपा विधायक बोले- कोतवाल साहब नौकरी नहीं कर सकते, तो इस्तीफा देकर घर चले जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। विधायक विक्रम सैनी ने खतौली कोतवाल के व्यवहार के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कोतवाल साहब नौकरी नहीं कर सकते तो, सीट छोड़कर इस्तीफा दे दो और अपने घर चले आओ या फिर मेरी खतौली छोड़कर चले जाओ। मुझे यह बात पसंद नहीं है कि निर्दोष आदमी जेल जाए। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। विधायक का गुस्सा छेड़छाड़ में कक्षा आठ के छात्रों को गिरफ्तार करने के मामले पर था। विधायक के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मुजफ्फरनगर में गंगनहर के स्नानघाट पर पिकनिक प्वाइंट बनवाने और सौंदर्यीकरण कराने के कार्य के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगनहर अलकनंदा पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि एक मामला खतौली क्षेत्र में हो गया। कक्षा आठ के बच्चों ने हाय हैलो कर दी, लड़की ने उसको सुना तक भी नहीं। लेकिन लड़की के गांव के कुछ लड़कों ने युवक को पीट दिया। फिर भी कोतवाल ने तीन निर्दोष लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। कक्षा आठ और नौ के बच्चों को क्या पता, छेड़छाड़ होती क्या है। सीओ साहब, बच्चों पर पॉक्सो एक्ट लगाने की कार्रवाई को हटाओ। विधायक ने अपने भाषण में यहां तक कहा कि न तो हेड मोहर्रिर पर कंट्रोल, न अन्य सिपाहियों पर। अगर कोतवाल कंट्रोल नहीं कर सकते तो, सीट छोड़कर इस्तीफा देकर अपने घर चले जाओ, या मेरी खतौली छोड़कर चले जाओ।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भाजपा विधायक को सुनाई खरी-खोटी, कश्मीर की लड़कियों पर दिया था बयान
विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि खतौली कोतवाल के काम करने का तरीका उनको पसंद नहीं आया है। इंस्पेक्टर भ्रष्ट अधिकारी है। मैं इस पूरे प्रकरण की जांच कराऊंगा। जांच में दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। गांवों में होने वाले विवादों को आपस में निपटाया जाए। उनका यही प्रयास रहता है कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाए और मामला कचहरी तक न पहुंचे। कोतवाल ने आपस में समझौता कराने के बजाए निर्दोष बालकों को जेल भेज दिया है।
वहीं, इंस्पेक्टर खतौली, संतोष कुमार त्यागी ने कहा कि उन्होंने पीड़ित पिता की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/