फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Vikram Saini announced to settle 25 refugees of Pakistan in Khatauli

आपबीती सुनाते हुए रो पड़े पाकिस्तान से आए शरणार्थी,भाजपा विधायक ने की खतौली में बसाने की घोषणा

Sat, 11 Jan 2020 07:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Vikram Saini announced to settle 25 refugees of Pakistan in Khatauli
भाजपा विधायक को आपबीती सुनाते शरणार्थी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के गांव कवाल स्थित घर पर पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर पाकिस्तान में उनके साथ हुए अत्याचारों की आपबीती सुनाई। विधायक से अपनी व्यथा सुनाते हुए शरणार्थियों के आंखों में आंसू छलक उठे। विधायक ने तीनों परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही पाकिस्तान से आए 25 शरणार्थी परिवारों को खतौली विधानसभा क्षेत्र में बसाने की घोषणा की। हिंदू शरणार्थियों का विधायक विक्रम सैनी व उनकी पत्नी राजकुमारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही अपने हाथों से भोजन परोस करके खिलाया।

विज्ञापन


पाकिस्तान के सिंध हैदराबाद से आए हिंदू शरणार्थी नेहरू लाल पुत्र सोनालाल के मुताबिक वे मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। देश का बंटवारा होने पर राजस्थान से कई परिवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत चले गए थे। फिर वहीं पर बस गए थे। पाकिस्तान में उनके परिवारों के साथ उत्पीड़न होता रहा। इसलिए वर्ष 2013 में वीजा से पाकिस्तान छोड़कर भारत में आ गए। नेहरू लाल ने बताया कि वे दिल्ली के आदर्श नगर में अपनी पत्नी जमना, चाचा अर्जुन दास, भाई हरिचंद्र, ताराचंद, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, शंकर और दूसरे परिवार गरीबदास व महिला चंद्रमा के साथ पाकिस्तान से आकर रहने लगे थे। नेहरूलाल के मुताबिक दिल्ली के आदर्श नगर में करीब 500-600 परिवार पाकिस्तान के शरणार्थी रहे हैं। शनिवार को दिल्ली से नेहरूलाल उनकी पत्नी जमना, चाचा अर्जुनदास और गरीबदास व महिला चंद्रमा गांव कवाल में विधायक विक्रम सैनी के घर पहुंचे। शरणार्थी महिलाओं व पुरुषों ने पाकिस्तान में उनके साथ हुए उत्पीड़न की घटनाओं को विधायक को सुनाया। अपनी आपबीती सुनाते हुए शरणार्थी महिलाएं व पुरुषों के आंखों से आंसू टपकने लगे। विधायक ने शरणार्थी परिवार को हरसंभव सहायता करने और खतौली विधानसभा क्षेत्र में 25 परिवारों को बसाने की घोषणा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले- जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्तान आ जाएं और यहां के पाक चले जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए अवतार
जमना और चंद्रमा ने कहा कि हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवतार हैं। प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून से उनको भारत की नागरिकता देने का सबसे बड़ा काम किया है। यह कार्य कोई दूसरी सरकार नहीं कर सकती थी, जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं।

हम सकुशल अपने घर आ गए
नेहरू लाल, गरीबदास व अर्जुनदास ने कहा कि हम सकुशल पाकिस्तान से अपने घर भारत लौट आए हैं। हमें अपने घर आने पर बेहद खुशी है। नागरिकता मिलने पर वे भारत में बस जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया। प्रधानमंत्री देश हित में काम कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार नागरिकता संशोधन कानून का गलत विरोध कर रही है।

शरणार्थियों को 5-5 हजार रुपये की धनराशि दी
विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी ने हिंदू शरणार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 5-5 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक-एक शॉल भेंट किया।

विधायक व उनकी पत्नी ने शरणार्थियों को गले लगाया
विधायक विक्रम सैनी ने हिंदू शरणार्थी परिवार के पुरुषों को अपने गले लगाकर उनका स्वागत किया, जबकि विधायक की पत्नी राजकुमारी ने हिंदू शरणार्थी महिलाओं को गले लगाया और घंटों अपने कमरे में बैठाकर उनका दुख बांटा।

बोले विधायक
मैं अपनी खतौली विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 शरणार्थियों को बसाऊंगा। वे अपने गांव कवाल में भी शरणार्थी परिवारों को बसाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में शरणार्थी परिवारों को बसाने के लिए जमीन की तलाश प्रारंभ कर दी गई है। वे शरणार्थियों को जमीन खरीदकर देंगे और उस जमीन में बसाने के लिए मकान भी बनवाकर देंगे। - विक्रम सैनी, विधायक, खतौली विधानसभा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed