फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA threatens inspector, said, will send you ballia, audio viral

भाजपा विधायक की इंस्पेक्टर को धमकी, कहा- तुम्हें 'बलिया' भिजवा दूंगा, ऑडियो वायरल

Fri, 17 Aug 2018 09:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 17 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA threatens inspector, said, will send you ballia, audio viral
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह को धमकाते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है। विधायक थाना प्रभारी को चेतावनी दे रहे हैं कि आज की तारीख नोट कर लो। तुम्हारा तबादला बलिया करा दूंगा। वहीं, थाना प्रभारी कह रहे हैं कि नौकरी करनी है तो बलिया में भी कर लेंगे। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर ने हथियार डालकर कहा कि नाराज न हों। जीडी साफ कर दूंगा। इसके बाद विधायक यह कहकर कॉल काट देते हैं तुम जानो तुम्हें क्या करना है।  

विज्ञापन


सत्ताधारियों का पुलिस कार्रवाई में कितना ज्यादा दखल है, विधायक हस्तिनापुर और इंस्पेक्टर मवाना के मध्य वार्ता की यह वायरल ऑडियो क्लिप इसे फिर साबित कर रही है। मामला 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। ऑडियो में विधायक की कॉल इंस्पेक्टर के मोबाइल पर आती है। वे इंस्पेक्टर से पूछते हैं कि क्या हुआ उसका, रात जो कहा था उसे छोड़ने को। जिस पर इंस्पेक्टर जवाब देते हैं कि मामला धारा 377 (अप्राकृतिक कृत्य) में न कर धारा 151 (शांति भंग) में कर दिया है। इतना निभाना पडे़गा, मजबूरी है। इन्हें एसडीएम के यहां से छुड़वा देंगे। महिला बहुत परेशान कर रही है। उसके साथ गलत हुआ है वैसे। इस पर विधायक नाराजगी में कहते हैं कि ऐसा है, आप आज नोट कर लो, तुम्हें बलिया नहीं पहुंचवाया तो मेरा नाम बदल देना। नहीं कराया तो राजनीति छोड़ देंगे। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं कि हमें तो नौकरी करनी है विधायक जी। बलिया में भी कोई तो नौकरी कर ही रहा होगा। शांति भंग में करके मैंने क्या गुनाह कर दिया।

विज्ञापन

क्लिप के अनुसार विधायक कहते हैं कि यदि तुम्हें अपनी मर्जी चलानी है। तुम सोच रहे हो कि जिले के एक दो नेता तुम्हें बचाकर जिले में ही इधर-उधर करा देंगे। अब तुम्हारा ट्रांसफर मैं कराकर लाऊंगा। इस पर इंस्पेक्टर कहते हैं, आप नाराज न हों। महिला बहुत दुखी थी वाकई में। उसके साथ गलत हुआ है। इस पर विधायक कहते हैं कि गलत काम कुछ नहीं हुआ था। पति-पत्नि का झगड़ा है। पैसे तुमने ले लिए। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं कि ईश्वर कसम, अपनी औलाद की कसम, मैं पैसे नहीं लेता हूं। यदि आप इसे साबित कर दें तो नौकरी छोड़ दूंगा। आपको किसी ने गलत बताया है। विधायक कहते हैं कि आज के बाद तुम्हें फोन नहीं करूंगा। तुम खुद कहोगे कि मेरे साथ क्या कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर कहते हैं कि यदि जिद्द वाली बात तो चलो जीडी को भी साफ कर दूंगा। विधायक कहते हैं कि इसमें जिद्द वाली क्या बात है जो हम कह रहे हैं तुम उसका उल्टा कर रहे हो। आगे के लिए समझ लेना। जिस पर इंस्पेक्टर कहते हैं इसमें किसी को भेजो तो सही जो जिम्मेदारी के साथ निपटारा तो कर दे। 

दरअसल, मामला पति पत्नी के विवाद का बताया गया। थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी हापुड़ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसका पति मारपीट करता है। गलत काम करता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लिखित में समझौता दे रखा है।

मैंने नहीं किया वायरल
ईश्वर या ऑडियो वायरल करने वाला जानता है कि पूरे प्रकरण में मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने ऑडियो वायरल नहीं किया है। -एमपी सिंह, इंस्पेक्टर मवाना  

मैं अब भी कायम हूं
पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में चालान कर दिया। पत्नी के कहने पर भी नहीं छोड़ा। जिसमें पत्नी भी समझौता चाहती थी। लेकिन जानबूझकर इंस्पेक्टर ने पति का चालान करने की बात कही। मैंने इसी संबंध में बात की। मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। जो अधिकारी पीड़ित की नहीं सुन रहा, उसे रहने का क्या अधिकार है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जब पीड़ित उनके पास आते हैं तो गलत कार्रवाई होने पर क्या मैं बात भी न करूं।  -दिनेश खटीक विधायक हस्तिनापुर

दोनों में समझौता
मामला 13 अगस्त का है। पति-पत्नी के विवाद पर आरोपी पति को थाने ले आई। इस मामले में पत्नी ने तहरीर भी नहीं दी। हालांकि जांच में यह साफ हो गया था कि मामला केवल पति-पत्नी का सामान्य विवाद है। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed