फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Sangeet Som resent after Badmash Bhupendra Bafar was given security by police

एक लाख के इनामी बदमाश को दी गई सुरक्षा, भाजपा विधायक संगीत सोम ने उठाए सवाल

Mon, 15 Jul 2019 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Jul 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Sangeet Som resent after Badmash Bhupendra Bafar was given security by police
बीजेपी विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

एक लाख के इनामी बदमाश भूपेंद्र बाफर को मेरठ पुलिस द्वारा सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने पर सरधना से भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम ने सवाल खड़े किए हैं। सोम ने कहा कि एक लाख के ऐसे इनामी बदमाश जिससे जनता को खुद जान का खतरा हो, उसे किससे खतरा हो सकता है। पुलिस द्वारा बाफर को सुरक्षा उपलब्ध कराने से पुलिस ही नहीं सरकार की छवि भी धूमिल हुई है। 

विज्ञापन


विधायक सोम ने एसएसपी को लिखे पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह एवं गोपन, डीजीपी, एडीजी और आईजी को भेजी है। कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अपराधियों का सफाया कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का काम कर रही है। वहीं, मेरठ पुलिस भूपेंद्र बाफर जैसे अपराधी को सुरक्षा प्रदान कर संरक्षित कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी से पूछा है कि किस आधार पर उक्त अपराधी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। यदि इस प्रकार के अपराधियों को ही पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने लगेगा तो उत्तर प्रदेश में किस प्रकार अमन एवं शांति का राज स्थापित होगा। यह एक गंभीर और विचारणीय प्रश्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा कि एक लाख के इनामी बदमाश को सुरक्षा प्रदान करना समझ से परे है। ऐसे में प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का दावा सिर्फ जुमले बाजी ही होगा। संगीत सोम ने इस मामले में जांच की मांग की है। 

किसके दबाव में दी पुलिस ने सुरक्षा 
भूपेंद्र बाफर को आखिर कैसे सुरक्षा दी गई, यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। भूपेंद्र बाफर इस समय जमानत पर बाहर था। उसे पुलिस द्वारा सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। ऐसे में साफ है कि इस पूरे मामले के पीछे किसी सत्ताधारी नेता का हाथ है। यही नहीं रोहित सांडू की फरारी में भूपेंद्र बाफर की भूमिका साफ नजर आ गई थी। लेकिन मेरठ पुलिस ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था नहीं हटाई। सूत्रों के अनुसार जिस समय बाफर को गिरफ्तार किया गया, तब भी सरकारी सुरक्षा कर्मी उसके साथ थे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed