फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA controversial statement, said inadmissible leaders have stunned the bearded people

बीजेपी MLA का विवादित बयान, कहा-कुछ नालायक नेताओं ने ‘दाढ़ीवालों' को रोककर खड़ी की मुसीबत

Tue, 02 Jan 2018 08:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Jan 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA controversial statement, said inadmissible leaders have stunned the bearded people
भाजपा विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने नए साल पर एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि वो कट्टरवादी हिन्दू हैं और उनके लिए पहले हिंदुस्तान है। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि ‘हिंदुस्तान हिन्दुओं का देश है, कुछ नालायक नेताओं ने इन ‘दाढ़ी' वालों को यहां रोक लिया था, जिससे आज हम मुसीबत में हैं। ये अगर चले जाते तो जो ये इतनी धन दौलत जमीन घेरे पड़े हैं, आज वो भी हिन्दुओं की होती।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी विधायक ने विवादित बयान दिया था। विधायक विक्रम सैनी ने कह दिया था कि जो काम महाराज परशुराम जी ने किया था अत्याचारियों का सफाया, वही काम हमारी सरकार कर रही है और ऐसा होता रहेगा। हमारे योगी जी मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने साफ कह रखा है कि जो ऐसे लोग हैं, उन्हें ऊपर पहुंचा दो। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मैंने चुनाव में कहा था कि जिसका सीना वंदेमातरम कहते हुए चौड़ा होता हो, जो गाय को अपनी माता मानता हो, ऐसे लोगों के वोट मुझे चाहिए और जो यह नहीं करता हो, उनका वोट नहीं चाहिए। ऐसा बोलकर जिले में सबसे अधिक वोट लेकर चुनाव जीता हूं।
विज्ञापन

    
इससे पहले दिया था ये विवादित बयान
काम ठीक करूंगा, लेकिन इलाज उनका करूंगा जो देश के दुश्मन हैं। जो गोकशी करते हैं, उनका इलाज करते हुए ना मरने की चिंता है ना किसी को मारने की। भाजपा विधायक विक्रम सैनी का यह बयान सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है। विधायक अब तक तीन बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुखियों में आ चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले विधायक
विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि मैंने सिर्फ गोहत्या करने को नहीं बख्शे जाने के लिए कहा था। यह कोई विवादित बयान नहीं है। गलत काम करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, सही काम करने वालों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed