फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA announced, funeral to be held after arrest of killers

भाजपा विधायक का एलान, हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद होगा अंतिम संस्कार

Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA announced, funeral to be held after arrest of killers
मेरठ/सरधना। सरधना में शनिवार रात युवा व्यापारी दीपक की हत्या के बाद जमकर बखेड़ा हुआ। गुस्साई भीड़ ने करीब दो घंटे तक सरधना थाने में बखेड़ा किया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों की कार्यवाहक एसओ और सीओ सरधना से तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं, एसपी देहात के सामने ही भीड़ ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। भाजपा विधायक संगीत सोम के पहुंचने के बाद भी भीड़ नारेबाजी करती रही। विधायक ने एसपी देहात और सीओ के सामने ही कहा कि जब तक हत्यारे पकडे़ नहीं जाएंगे, तब तक दीपक के शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा।
विज्ञापन

खेवान मोहल्ला निवासी दीपक के परिजनों को जब पता चला कि दीपक की पुलिस चौकी के सामने हत्या कर दी गई है तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। संगीत सिंह सोम सेना के प्रदेश सचिव सचिन खटीक भी समर्थकों के साथ पहुंचे और थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। सरधना थाने के कार्यवाहक एसओ विनय कुमार और सीओ सरधना आरपी शाही ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने सीओ के खिलाफ नारेबाजी कर दी। भीड़ का आक्रोश बढ़ा तो सीओ घटना के खुलासे का आश्वासन देने लगे।
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार भी थाने पहुंच गए। रात करीब 10 बजे भाजपा विधायक संगीत सोम पहुंचे। विधायक ने कहा कि यह दुखद घटना है। एक परिवार का इकलौता बेटा चला गया। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब क्या चौकी के सामने भी हत्या होंगी। इस पर पुलिस अफसर चुप्पी साध गए। गुस्साए लोगों ने विधायक के सामने कहा कि जबरन हमें धमकाकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस पर विधायक ने एसपी देहात और सीओ से नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात और विधायक में हुई बहस
विधायक ने कहा कि 24 घंटे नहीं बल्कि रविवार शाम तक ही हत्यारे सलाखों के पीछे चाहिए। एसपी देहात ने कहा कि क्राइम ब्रांच और सरधना पुलिस घटना के खुलासे के लिए लगाई हैं। वे खुद मामले को देख रहे हैं, इस पर विधायक ने कहा कि पुलिस कुछ भी करे, जो कह दिया कि शव का अंतिम संस्कार तब होगा जब हत्यारे पकड़े जाएंगे।
एसपी साहब, कानून व्यवस्था चौपट हो गई
थाने के सामने धरना दे रही भीड़ ने एसपी देहात से कहा कि सरधना में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। थाने में जाते हैं तो सुनवाई नहीं होती। सीओ का सरकारी नंबर ही नहीं उठता। कभी महिलाओं से छेड़छाड़ हो रही है तो पुलिस चौकी के सामने लूट और हत्या की घटना हो रही हैं। यह पुलिस की लापरवाही के कारण हत्या हुई है। परिजनों ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए।
इकलौता चिराग बुझ गया
दीपक परिवार का इकलौता था। उसकी मौत के बाद पिता ओमपाल विधायक के सामने ही बिलख पड़े। बोले कि मेरे परिवार का सब कुछ चला गया। दीपक की बड़ी बहन ममता और छोटी बहन रमा है। बहन और मां का भी रो रोकर बुरा हाल था।

हत्या का कारण तलाश रही पुलिस
पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दीपक की कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। जिस जिम में दीपक जाता था, उसके संचालक से भी पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस मानकर चल रही है कि दीपक का कहीं जिम या दुकान पर तो विवाद नहीं हुआ था। पुलिस के अनुसार घटना से पहले दीपक साथी के साथ होटल से खाना खाकर लौट रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं होटल पर तो कोई झगड़ा नहीं हुआ। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, दीपक के परिजनों ने किसी भी रंजिश की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed