{"_id":"645d58f224b06f8f130f5ba4","slug":"bjp-mayor-candidate-has-upper-hand-due-to-division-of-muslim-votes-meerut-news-c-14-1-mrt1001-217782-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा महापौर प्रत्याशी का पलड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा महापौर प्रत्याशी का पलड़ा भारी
विज्ञापन
मेरठ। नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया का पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि सपा और एआईएमआईएम उनके लिए चुनौती बन सकते हैं। सपा की तरफ मुस्लिम और अन्य वोटों के अलावा दलित मतदाताओं का भी रुख नजर आया। वहीं, एआईएमआईएम की तरफ मुस्लिमों का रुझान अप्रत्याशित तरीके से ज्यादा रहा। नगर पालिका मवाना और सरधना और नगर पंचायतों में कहीं सीधा तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया।
नगर निगम में क्षेत्र में 12,57,440 मतदाता हैं। इन्हीं के हाथों महापौर के भाग्य का फैसला होगा। इनमें करीब एक तिहाई मुस्लिम मतदाता हैं, जिनमें बंटवारा नजर आया। सपा की सीमा प्रधान के अलावा बड़ी संख्या में एआईएमआईएम के प्रत्याशी अनस को मुस्लिम वोट पहुंचा। अनुसूचित जाति का भी वोट बसपा से खिसक कर सपा और भाजपा की तरफ जाता दिखाई दिया। वहीं बाकी हिंदू मतों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में नजर आया, लेकिन मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले ज्यादा न हो पाने के कारण मुकाबला तगड़ा हो सकता है।