फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders reminded the public of the 2019 Lok Sabha elections, and told the farmers to benefit

किसानों को रिझाया, फिर याद दिलाया 2019 का लोकसभा चुनाव, सपा-बसपा पर किए तीखे प्रहार

Wed, 12 Sep 2018 04:26 PM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 12 Sep 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders reminded the public of the 2019 Lok Sabha elections, and told the farmers to benefit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बागपत में हाईवे शिलान्यास के बहाने भाजपा के दिग्गजों ने युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 36 हजार करोड़ के गन्ना भुगतान का दावा किया। पहले काम गिनाए और इसके बाद साल 2019 याद दिलाना भी नहीं भूले।

विज्ञापन

  
महागठबंधन पर बरसे, सपा-बसपा, कांग्रेस को कोसा। इसके उलट रालोद पर कोई सियासी वार नहीं किया। बस, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया। भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसानों की नब्ज टटोली गई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने यहां तक कह दिया कि जब योगी के डर से गुंडे बदमाश यूपी छोड़ सकते हैं तो किसानों के करोड़ों रुपये नहीं देने वाले चीनी मिल मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। किसानों को उम्मीद जगी और सीएम ने किसानों से ही बात शुरू की। 10 हजार करोड़ का भुगतान जल्द कराने का दावा किया। खिलाड़ियों, युवाओं और शिक्षकों को भी लुभाया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

विज्ञापन

गडकरी का तो पूरा भाषण ही किसानों के इर्द गिर्द घूमता रहा। बायो ईंधन से किसानों की आय बढ़ाने के सपने भी उन्होंने दिखाए। भाजपा के दिग्गज साल 2019 के लिए किसानों, नौजवानों को साधने के लिए इकट्ठा जरूर हुए, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव के नतीजों में कितना कमल खिलता है। 

यूपी में 73 प्लस का टारगेट
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि यूपी में 73 प्लास का टारगेट है। जनता भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए साल 2014 से बड़ी जीत यूपी में देगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed