फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader charged for tampering and threatening a Woman in muzaffarnagar, case filed

भाजपा नेता पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप, महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

Mon, 04 Mar 2019 06:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
BJP leader charged for tampering and threatening a Woman in muzaffarnagar, case filed
फाइल फोटो

एक महिला ने भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने और विरोध पर धमकियां देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि भाजपा नेता ने रविवार सुबह महिला के घर में घुसकर हमला किया था।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी ने रविवार को तहरीर देकर मोहल्ला निवासी महिला व उसके परिजनों पर फोन कर घर बुलाने व हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में सोमवार को उक्त महिला ने भी तहरीर देते हुए भाजपा नेता पर आरोप लगाया कि वह रविवार सुबह पति की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

महिला के अनुसार उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। पीड़िता ने आरोपी भाजपा नेता से जानमाल का खतरा जताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में एसएसआई नई मंडी मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed