फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader bullet riddled body found in room at Meerut

Meerut Crime: भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी, कमरे में मिली गोली लगी लाश, मचा हड़कंप

Sat, 10 Jun 2023 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

मेरठ में भाजपा नेता निशांक गर्ग का उसके मकान के अंदर गोली लगा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
BJP leader bullet riddled body found in room at Meerut
भाजपा नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मेरठ के कंकर खेड़ा के गोविंद पुरी कॉलोनी में भाजपा नेता का उसके मकान में शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता निशांक गर्ग का उसके मकान के अंदर गोली लगा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग व भाजपा पदाधिकारी घटनास्थल पर दौड़े। सूचना पर सीओ दौराला और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


गोविंदपुरी निवासी निशांक गर्ग पुत्र आनंद कुमार गर्ग भाजपा नेता थे। बताया गया कि निशांक वर्तमान में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे। भाजपा नेता ने लगभग 13 साल पूर्व अशोकपुरी निवासी सोनिया से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा विधान व बेटी कश्वी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता के घर मिली लाश, बागपत में मजदूर और लैब टेक्नीशियन की हत्या

शुक्रवार रात दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भाजपा नेता की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पत्नी के अनुसार, वह सुबह छह बजे घर लौटी तो उन्हें भाजपा नेता का गोली लगा हुआ शव बेड पर मिला। वहीं गोली भाजपा नेता के बाएं तरफ छाती पर लगी हुई है। जिसके बाद पत्नी ने अपने जेठ गौरव गोयल उर्फ रिंकू को मामले की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed