फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate murder case: Many enemies hand Neeraj head, secrets opened after arrest

अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश

Fri, 09 Jun 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Jun 2023 03:21 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में हुई महिला अधिवक्ता की हत्या ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता के पति नीरज शर्मा ने शूटरों से कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Advocate murder case: Many enemies hand Neeraj head, secrets opened after arrest
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीरज शर्मा की माली हालत ठीक नहीं है। वो घर का भी खर्च नहीं उठा पाता है। पूरे घर की जिम्मेदारी उसकी पत्नी श्वेता शर्मा पर ही है। ऐसे में नीरज शर्मा की इतनी हैसियत नहीं है कि वो शूटरों का खर्चा उठा सके। वारदात के बाद से ही सुरेश भाटी भी फरार है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि भाटी ने नीरज को मोहरा बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया है। पुलिस भाटी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


अंजली गर्ग जिस मकान में रहती थी, वो उसके पूर्व ससुर पवन गुप्ता की पत्नी के नाम था। पवन गुप्ता ने करोड़ रुपये की कीमत का ये मकान 27 लाख रुपये में बेच दिया था। मकान खरीदने वाले तीन लोग थे, इनमें टीपीनगर का सुरेश भाटी, शालू बेकरी का मालिक यशपाल और एडवोकेट प्रदीप शर्मा। सुरेश भाटी ने एक बार अंजली को बाहर निकालकर मकान पर कब्जा भी कर लिया था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: ब्यूटी पार्लर संचालिका का पति गिरफ्तार, शूटरों से कराई थी अंजली की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

Advocate murder case: Many enemies hand Neeraj head, secrets opened after arrest
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

अंजली की शिकायत के बाद सुरेश भाटी, यशपाल समेत पांच लोगों पर डकैती का मुकदमा हुआ और वे जेल गए। ऐसे में अंजली का सबसे ज्यादा नफरत यही लोग करते थे। अंजली की हत्या के ठीक बाद से सुरेश भाटी और यशपाल के मोबाइल बंद हैं। दोनों ही घर से फरार हैं। नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का मानना है कि दोनों इस घटना में शामिल हो सकते हैं, इसलिए फरार हैं। इन सबमें सुरेश भाटी सबसे दबंग भूमिका में है। उसने सहारनपुर में एक दरोगा से सेटिंग करने के बाद अंजली के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऐसे में पुलिस का सबसे पुख्ता शक उसी पर है। माना जा रहा है कि उसने नीरज को अंजली हत्याकांड की साजिश में शामिल किया। पूरी प्लानिंग बनाई गई। इसके बाद शूटरों से घटना को अंजाम दिला दिया। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: विद्युत पोल में हुआ फाल्ट, 20 सकेंड तक मौत के नीचे से गुजरे को मजबूर हुए लोग

Advocate murder case: Many enemies hand Neeraj head, secrets opened after arrest
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद न होगी पैरवी, करोड़ों की संपत्ति से छूटेगा कब्जा 
सबको पता था कि अंजली अकेली रहती है। मायके वालों से भी उसका कोई वास्ता नहीं है। ऐसे में अगर उसकी हत्या हो जाएगी तो कोई पैरवी भी नहीं करेगा। करोड़ाें की संपत्ति से भी कब्जा छूट जाएगा। पुलिस का मानना है कि एक साथ मिलकर उसके कई दुश्मनों ने पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिलाया है। 

ये है घटना 
टीपीनगर में शेखो पेट्रोल पंप के पीछे न्यू मेवला कालोनी में रहने वाली महिला अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन गुप्ता से तलाक के बाद अंजली गर्ग यहां पर अकेली रहती थीं। उनका पूर्व ससुर पवन गुप्ता से मुकदमा चल रहा था। अंजली रोज की तरह सुबह साढ़े छह बजे डेयरी से दूध लेने गई थीं। दूध लेने के बाद वो वो घर के गेट पर पहुंची तो पीछे से आए स्कूटी सवार युवकों ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी थी। अंजली की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड में अंजली के परिजनों ने पूर्व पति नितिन गुप्ता और उसके पिता पवन गुप्ता को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया हुआ है। इनके अलावा अंजली से जिन लोगों को विवाद था उन सभी के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed