फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP eye on hat-trick in upcoming loksabha elections 2019,will affected by coalition alliance

लोकसभी चुनाव 2019 में हैट्रिक पर भाजपा की नजर, गठबंधन का भी रहेगा पूरा असर

Mon, 11 Mar 2019 04:17 PM IST
Dimple Sirohi अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Mar 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
BJP eye on hat-trick in upcoming loksabha elections 2019,will affected by coalition alliance
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मेरठ-हापुड़ सीट पर पहले चरण में चुनाव होगा। इस सीट पर पिछले दो चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है। ऐसे में भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए पूरा जोर लगाएगी, तो गठबंधन उसके विजयी रथ को रोकने में ताकत झोंक देगा। इस बीच गठबंधन में शामिल होने या न होने पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट न होने से अभी मामला उलझा हुआ है। 
विज्ञापन


मेरठ सीट पर 2009 और 2014 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने चुनाव लड़ा है। 2009 में रालोद भाजपा के साथ था, तो 2014 में कांग्रेस के संग। रालोद इस बार सपा-बसपा गठबंधन के साथ है।
विज्ञापन

फिलहाल गठबंधन की जो स्थिति है, उसमें इस सीट पर बसपा की ओर से हाजी याकूब कुरैशी को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। बसपा में माना जाता है कि जो लोकसभा प्रभारी होता है, वही प्रत्याशी भी होता है। कांग्रेस के लिए विकल्प खुला है। यदि वह गठबंधन के साथ जाती है, तो चुनाव रोचक होगा।

भाजपा की बात करें, तो वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल के टिकट पर स्थित स्पष्ट नहीं है। पार्टी का एक धड़ा उनके टिकट कटने की चर्चा कर रहा है, तो दूसरे का कहना है कि वह लगातार तीसरी बात चुनाव के मैदान में होंगे। वहीं बसपा के याकूब कुरैशी की छवि कट्टर मुस्लिम नेता की है। 

इसके चलते हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही पूर्व के चुनावों की तरह इस बार भी अंसारी-कुरैशी मामले के बीच मुस्लिम नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई भी भाजपा को फायदा पहुंचा सकती है। यह भी देखना है कि रालोद अपना वोट गठबंधन को दिला पाती है या नहीं।

मेरठ लोकसभा सीट के आंकड़े
 पार्टी  
   प्राप्त वोट
 भाजपा (विजयी)    532981
 बसपा    300655
 सपा    211759
 कांग्रेस    42911
विज्ञापन

(कांग्रेस + रालोद में गठबंधन)
भाजपा को तीनों विपक्षी दलों को मिले कुल मतों से 22344 मत कम मिले।
 साल 2009 
 पार्टी          प्राप्त वोट
 भाजपा (विजयी) 232137
 बसपा    184991
 सपा    183527
 कांग्रेस    61003

20 के बाद घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी
पहले चरण के लिए भाजपा अपने प्रत्याशी 20 मार्च के बाद घोषित करेगी। क्षेत्रिय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed