फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP distracting people from issues: Naseemuddin

जनता को मुद्दों से भटका रही भाजपा सरकार

Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
BJP distracting people from issues: Naseemuddin
जनता को मुद्दों से भटका रही भाजपा : नसीमुद्दीन
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। पश्चिमी उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश का माहौल बदल रहा है। रविवार को दशरथपुर स्थित एक मंडप में उन्होंने मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ आदि जिलों के कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा छोड़कर आए सरदार परविंदर सिंह व उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने गुजरात में भारत स्वाभिमान यात्रा में 13 दिन में 800 किलोमीटर की यात्रा करने वाले नौ वर्षीय नैति गोयल का अभिनदंन किया। कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं, जो जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। देश में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। लेकिन सरकार सभी से मुंह मोड़ कर देश में भय का माहौल पैदा कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि सभी जिला व शहर अध्यक्ष निकाय चुनाव लड़ने वाले तीन-तीन कार्यकर्ताओं का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजें। चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाकर जिम्मेदारी दी जाए। पार्टी निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेंगी। प्रत्येक जनपद व शहर व वरिष्ठ नेताओं से बंद कमरे में वार्ता कर फीडबैक लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विदित चौधरी, सचिव नसीम खान, अफजल, सतीश शर्मा, हरिकिशन, सलीम खान, नवनीत नागर, यूसुफ कुरैशी, विनोद मोघा, रंजन शर्मा, धूम सिंह, महेंद्र गुजर्र, शमशुद्दीन चौधरी, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, नसीम कुरैशी, गौरव भाटी, बबीता गुजर्र, सपना सोम, किरण बाला, अफसाना अंसारी, सतीश शर्मा, सुबोध शर्मा, महफूज राणा, दीपक सैनी, अय्यूब जंग, शेखर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed