फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Birth certificate of teenager turned out to be fake, record not found in corporation

Meerut News: किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र निकला फर्जी, निगम में नहीं मिला रिकॉर्ड

Sun, 16 Apr 2023 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Birth certificate of teenager turned out to be fake, record not found in corporation
मेरठ। किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी निकला है। उसका कोई भी रिकॉर्ड नगर निगम में नहीं मिला है। अब सवाल उठता है कि आखिर नगर निगम की मोहर और हस्ताक्षर पर कौन फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की लिखित में रिपोर्ट पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दी है। लड़की बालिग है या नाबालिग, अब इसका फैसला सोमवार को कोर्ट सुनाएगी।
विज्ञापन

लावड़ नगर पंचायत की रहने वाली एक लड़की मार्च 2023 को प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। एक महीने बाद इंचौली पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। लड़की खुद को बालिग, जबकि परिजन उसको नाबालिग बता रहे थे। परिजनों ने नगर निगम द्वारा जारी लड़की का जन्म प्रमाण पत्र बाल कल्याण समिति में सौंप दिया था। जिसको लड़की द्वारा फर्जी बताया गया है। इस जन्म प्रमाण पत्र के चलते चार दिन से लड़की इंसाफ के इंतजार में बाल कल्याण समिति में बैठी थी। इंचौली पुलिस नगर निगम में पहुंचकर प्रमाण पत्र की जानकारी जुटाने में लगी थी। अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी कि लड़की का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। नगर निगम में लड़की का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। वह गांव की रहने वाली है, किसी दलाल ने नगर निगम की मोहर, हस्ताक्षर से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया है। नगर निगम द्वारा लिखित में रिपोर्ट पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दी। अब सोमवार को लड़की कोर्ट में पेश होगी। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर निगम के अधिकारी या पुलिस मुकदमा दर्ज करा सकती है। कोर्ट के द्वारा लड़की पर निर्णय होने के बाद आगे की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed