फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bikers shot dead a woman in Muzaffarnagar while she was going to the doctor

अपराधी बेखौफ : मुजफ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को सरेराह गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Thu, 15 Jul 2021 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jul 2021 02:02 PM IST
सार

महिला टैंपू में सवार होकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जब वह टेंपो से उतर कर चली, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको गोली मार दी ।

विज्ञापन
Bikers shot dead a woman in Muzaffarnagar while she was going to the doctor
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव से शेरनगर निवासी  मोहसीना (25) पत्नी सोनू बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाने आई थी।
विज्ञापन


वह टैंपू में सवार होकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जब वह टेंपो से उतर कर चली, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको गोली मार दी और खतौली की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को गोली मारने की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तुरंत महिला को अंदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed