फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   pallavi fauzdar has made several world records in bike riding

जानिए, कौन हैं पल्लवी फौजदार, जो बाइक राइडिंग में बना चुकी हैं कई विश्व रिकॉर्ड

Fri, 22 Dec 2017 07:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Dec 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
pallavi fauzdar has made several world records in bike riding
पल्लवी फौजदार - फोटो : अमर उजाला
पल्लवी फौजदार का नाम लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। दो बच्चों की मां पल्लवी की सबसे बड़ी ताकत उनका परिवार है। पति परीक्षित मिश्रा सेना में अधिकारी हैं। जबकि पल्लवी बाइकर के अलवा बेंगलुरू में बतौर फैशन डिजाइनर काम कर चुकी हैं। वे समाजसेवी और रेकी विशेषज्ञ भी हैं। 
विज्ञापन


वे अपनी बाइक से विश्व की सबसे ऊंची झील में से एक देवताल (17950 फुट) तक भी पहुंच चुकी हैं। वे 6502 मीटर ऊंचे साताटोला दर्रे पर भी बाइक से जा चुकी हैं। इसके अलावा पल्लवी हिमालय के बर्फीले पहाड़ों की 5 हजार मीटर की ऊंचाई के 9 दर्रों और 19323 फीट ऊंचाई वाले उमलिंगला पर पहुंचने वाली पहली बाइकर हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें:- कल तक भजिया बेचते-बेचते आज बन गए करोड़ों के मालिक और कर ली दुनिया मुट्ठी मेें
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वे 18774 फीट की ऊंचाई वाले मानापास तक भी पहुंची हैं। इसी साल उन्हें भारत सरकार के नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।




 

पुरुषों की बाइक दे रही अब डरी-सहमी बेटियों को रफ्तार

pallavi fauzdar has made several world records in bike riding
पल्लवी फौजदार - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों की बाइक अब डरी-सहमी बेटियों को रफ्तार दे रही है। बाइक राइडिंग में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकीं पल्लवी अमर उजाला के अभियान ‘सोच एक कदम आगे’ से खुद को जोड़ते हुए कहतीं हैं कि 28 दिसंबर से वे मथुरा, आगरा होते हुए कानपुर तक की यात्रा करेंगी। 

उन्होंने इस अभियान का नाम ‘गूंज’ दिया है, जिसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में रहेगा। कुछ महीने पहले ही वे अपनी टीम के साथ लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद की यात्रा कर चुकी हैं और अब 23 दिसंबर से पश्चिम यूपी के लिए रवाना होने वाली हैं।

पढ़ें:- 8 साल की उम्र में खो दिया पिता को, हौंसला न खोया और बन गईं सिक्किम की पहली महिला IPS

अमर उजाला से मन की बात में पल्लवी ने कहा कि पेन इंडिया की हेल्पलाइन 181 से आज अधिकतर महिलाएं अनजान है। यह हेल्पलाइन घरेलु हिंसा से लेकर अन्य सभी महिला अपराधों से जुड़े मामलों की निगरानी करती है। 

 

काउंसलिंग के साथ महिलाओं को कानूनी सलाह भी

pallavi fauzdar has made several world records in bike riding
पल्लवी फौजदार - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की काउंसलिंग के साथ उन्हें कानूनी सलाह भी देती है। बावजूद इसके महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं होना खटकता है। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण लिंग जांच के साथ-साथ 181 हेल्पलाइन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही ‘गूंज’ का आयोजन किया जा रहा है।

​महिला हेल्पलाइन 181 व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूकता के लिए निकली बाइक राइडर पल्लवी फौजदार का मानना है कि आज महिला सशक्तिकरण केवल शब्दों तक सिमट कर रहा गया है।

इसलिए वे इसे जमीनी स्तर पर लाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश को चुना है। वे कहतीं हैं कि एक वक्त था जब बाइक (मोटरसाइकिल) की पहचान पुरुषों से होती थी, लेकिन अब देश बदल रहा है। 
 

23 दिसंबर को बुलंदशहर से गूंज का आगाज

pallavi fauzdar has made several world records in bike riding
पल्लवी फौजदार - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में पल्लवी ने बताया कि 23 दिसंबर को बुलंदशहर से जिस ‘गूंज’ कार्यक्रम का आगाज हो रहा है, दरअसल उससे पहले एक सर्वे उन्होंने भी किया है। जिसमें पता चला कि बागपत, मेरठ, शामली और मुज्जफरनगर इलाके में बेटा-बेटी के बीच अंतर ज्यादा है। 

यहां का लिंगानुपात प्रति हजार 824 है। यहां जागरूकता लाने की मुख्य वजह भी यही है। उन्होंने अमर उजाला के अभियान ‘सोच  एक कदम आगे’ की तारीफ करते कहा कि महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता लाने के लिए बेहतर काम किया जा रहा है और इसी सोच को और आगे ले जाने के लिए वह गूंज नाम के अभियान पर निकली हैं।  

पल्लवी ने बताया कि उनके साथ 11 महिला बाइकर होंगी। इनमें नॉर्थ ईस्ट से निर्माली नाथ, एनईई शर्मा, दक्षिण से अनीता कृष्णन, राजस्थान से तरुणा, दिल्ली से मोनिका, सुजाता, मनीषा और चारु गुप्ता के अलावा नोएडा से सीमा खरबंदा, नेपाल से ममता राणा, कोलकात्ता से कृष्णा शामिल हैं। 

बुलंदशहर, दादरी, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर के बाद 28 दिसंबर से वे मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज और कानपुर तक यात्रा पर रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed