फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider student injured in tractor collision

Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

Fri, 19 Dec 2025 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider student injured in tractor collision
दौराला। एनएच 58 स्थित वलीदपुर गांव के सामने खतौली के गांव लोहड्डा निवासी छात्र आदित्य की बाइक में शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा आदित्य परतापुर स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था। वलीदपुर गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। छात्र की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पिता ने थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed