फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider seriously injured in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Tue, 07 Oct 2025 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured in road accident
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित नानू पुल के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी अजय पुत्र वीरसिंह मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शामली जा रहा था। वह कांवड़ मार्ग से होते हुए नानू पुल पहुंचा। नानू पुल के पास पीछे से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय सड़क पर गिरकर काफी दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों ने तुरंत घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे और उपचार के बाद युवक को अपने साथ ले गए। फिलहाल, घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed