फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies in road accident, companion critical

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 13 Dec 2025 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, companion critical
हादसे के मृतक रामिश का फाइल फोटो (परिजन)
मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा बाईपास पर नालपुर कट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा बाईपास पर नालपुर कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक कुचला गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शादी महलवाला पुल निवासी बाइक सवार रामिश (25) पुत्र सलाउद्दीन अपने साथी अबूजर के साथ शुक्रवार को बाइक पर किसी कार्य से हापुड़ गए थे। रात के समय करीब 12:00 बजे वह लोग हापुड़ से मेरठ घर लौट रहे थे। उनकी बाइक मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा बाईपास से पहले नालपुर कट के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा रामिश टक्कर लगने के बाद गिर गया तथा वाहन ने उसे कुचल दिया। रामिश की मौके पर ही मौत हो गई और अबूजर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक पक्ष की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

पिता का सहारा था रामिश
परिजनों के अनुसार सलाउद्दीन के तीन पुत्र थे। इनमें दो बड़े बेटे शादीशुदा हैं तथा दोनों ही अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। सलाउद्दीन पिछले चार वर्षों से बीमारी के कारण चारपाई पर है। रामिश किसी कंपनी में कढ़ाई का काम करता था। वह अपने बीमार पिता की सेवा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed