{"_id":"63b890b81dbd40240a785a54","slug":"bike-rider-constable-and-home-guard-injured-due-to-bull-collision-in-fog-meerut-news-mrt6208322102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांड़ की टक्कर से दरोगा और होमगार्ड घायल, रात में गश्त के लिए जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांड़ की टक्कर से दरोगा और होमगार्ड घायल, रात में गश्त के लिए जा रहे थे दोनों
Sat, 07 Jan 2023 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:37 PM IST
सार
Meerut News : सांड़ की टक्कर से दरोगा और होमगार्ड घायल हो गए। बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मी रात में गश्त के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
सांड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में भावनपुर थाने में तैनात दरोगा शंकर सिंह और होमगार्ड जगदीश रात में जई पुलिया पर बाइक पर गश्त के लिए जा रहे थे। रात करीब तीन बजे लौटते समय घने कोहरे के चलते अचानक सामने आए सांड़ से टक्कर हो गई। इससे दरोगा और होमगार्ड घायल हो गए।
विज्ञापन
संभल निवासी दरोगा शंकर सिंह और कैली निवासी होमगार्ड जगदीश ने बताया कि घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। तभी सांड़ उनकी बाइक के सामने आ गया। टक्कर के बाद दरोगा शंकर सिह का हाथ टूट गया और सिर पर भी काफी चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से दरोगा शंकर सिंह के प्यारे लाल अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: यूपी के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर शिकंजा, पुलिस ने आधी रात को दिल्ली से पकड़े पिता-पुत्र
विज्ञापन
भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद कुमार गौतम का कहना है कि उपचार दिलाने के बाद दरोगा और होमगार्ड की हालत अभी ठीक है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुड़ से लेकर मीट कारोबार तक अर्श पर पहुंचे याकूब, सियासत में चमका सिक्का, अब जेल में कटेंगी रातें