{"_id":"6a6cba10758c77e59a03e2e1","slug":"bike-collides-with-car-in-front-of-police-station-youth-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106225-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: थाने के सामने कार से टकराई बाइक, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: थाने के सामने कार से टकराई बाइक, युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर थाना दौराला के सामने शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
खतौली निवासी भुवनेश शर्मा अपनी कार से मेरठ की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी कार थाना दौराला के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गुफरान निवासी बलीपुरा, थाना मीरापुर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -