फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike collided with tractor trolley, 11th class student died, one injured

Meerut News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, 11 वीं के छात्र की मौत, एक घायल

Tue, 01 Apr 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor trolley, 11th class student died, one injured
लावड़। लावड़ सब्जी मंडी से आगे एक कॉलेज के पास सोमवार देर रात बिसौला गांव निवासी 11 वीं के छात्र आजाद (15) की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में आजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 12 साल का कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

घायल कन्हैया ने पुलिस को बताया कि वह सरसों निकालने वाली मशीन पर काम करते हैं। ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के कारण मालिक ने उन्हें लावड़ स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेने के लिए भेजा था। तेल लेकर वापस लौटने के दौरान आजाद बाइक चला रहा था और कन्हैया पीछे बैठा था। सब्जी मंडी से आगे एक कॉलेज के पास आगे चल रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई, जिस कारण बाइक फिसल गई और आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैया हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर जानकारी दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आजाद चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था और पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार के घर खर्च में सहयोग करता था। आजाद की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उसके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed