{"_id":"5fcfa5918ebc3ecfcb6e28e7","slug":"bike-and-canter-collision-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में बाइक और कैंटर की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में बाइक और कैंटर की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
Tue, 08 Dec 2020 09:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना भागूवाला इलाके की चंदक हेड के पास हुई। भागूवाला निवासी मजदूर निसार के पुत्र गुलफाम (27) और सरफराज (32) बाइक से घर जा रहे थे। चंदक हेड के पास मंगलवार की शाम करीब पौने आठ बजे तेज रफ्तार टाटा 407 वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तत्काल नजीबाबाद के एक नर्सिंग होम लाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गयाहै।
विज्ञापन
गुलफाम मोटा महादेव इलाके में एक होटल पर काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई सरफराज कोल्हापुर में सोफा बनाने का काम करता था। लॉकडाउन से वह घर आया हुआ था। मंडावली पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में ले लिया है।