{"_id":"60cb6ef5240d500dae13da38","slug":"bijnor-youth-dies-due-to-electrocution-dead-body-found-near-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला शव
Thu, 17 Jun 2021 09:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:19 PM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मेंद्र विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करता था। रात भी वह नलकूप के पास रखे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहा होगा, तभी अचानक बिजली आने से करंट लगने से मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक का शव एक दिन बाद नलकूप के ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मंडावर थानाक्षेत्र में गांव हुसैनपुर निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र बुधवार शाम घर से कहीं गया था। देर रात तक धर्मेंद्र के घर न लौटने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह किसान जब अपने खेत पर गए तो धर्मेंद्र का शव गांव कमालपुर के खेत में नलकूप के पास रखे ट्रांसफार्मर के नीचे पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नाम भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मेंद्र विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करता था। रात भी वह नलकूप के पास रखे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहा होगा, तभी अचानक बिजली आने से करंट लगने से मौत हो गई होगी।