{"_id":"6266907ecb42da4bbf47e896","slug":"bijnor-two-and-half-year-old-died-due-to-sank-in-swimming-pool-in-bijnor-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: स्वीमिंग पूल में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: स्वीमिंग पूल में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह साढ़े तीन साल के बच्चे की घर में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मासूम को लेकर परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को एक साढ़े तीन साल के बच्चे की घर में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसर अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती बेगमसराय निवासी अश्लूब अहमद ने बताया कि उनके छोटे भाई महफूज का साढ़े तीन साल का पुत्र बिलाल घर में ही बने स्विमिंग पूल के पास खेल रहा था। अचानक वह पैर फिसलने से स्विमिंग पूल में जा गिरा और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी परिजन की निगाह डूब रहे बच्चे पर पड़ी। तुरंत बच्चे को स्विमिंग पूल से निकालकर निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, सभासद अफजाल अंसारी, कलवा कुरैशी, अनील नारायण नारायण, निर्मल मिश्रा आदि सहित काफी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।