{"_id":"6350f05c5912fe6acc7cf44a","slug":"bijnor-tragic-death-of-a-bike-rider-in-a-road-accident-uproar-among-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 20 Oct 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहा एक युवक किसी वाहन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग गांव जिक्रीवाला के समीप सड़क पार कर रहा एक युवक क किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस को व राहगिरो की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले में उमड़ रही भीड़, लाल भिंडी ने लुभाया तो, अचार वाली आंटी की खूब हो रही तारीफ
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सीरवासुचन्द्र निवासी अरूण उर्फ टिटलू (27) पुत्र हुक्म सिंह बाइक से किसी कार्य से जिकरीवाला आया था। वह जिकरीवाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बाइक खड़ी कर पैदल ही सड़क के दूसरी ओर जा रहा था। अचानक उधर से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आ गया ओर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरो की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक खालिद अखतर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल सहित मौके पर ओर मौके का निरीक्षण कर परिजनों से आवशयक जानकारी हासिल की। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।