फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, six killed in three accident and nine people injured in bijnor

यूपी: हादसों में ताऊ-भतीजे समेत 6 लोगों की मौत, 9 घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Feb 2019 08:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, six killed in three accident and nine people injured in bijnor
हादसा फाइल फोटो

यूपी के बिजनौर शहर में सोमवार को तीन अलग- अलग हादसों में एक बालक सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नांगलसोती थाना में गन्ने का ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में ताऊ और भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक ही परिवार में तीन मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के आरोपी चालक को शीघ्र ही पकड़ने के आश्वासन पर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


नांगलसोती क्षेत्र के गांव जीतपुरखास निवासी सुरेश सिंह की पुत्री की शादी थी। उत्तराखंड के श्यामपुर स्थित मोहल्ला सजनपुर निवासी विजय सिंह, जय सिंह, हरीश कुमार, मंजीत कुमार, जसराम सिंह, सोनम रानी, योगेंद्र सिंह, हेमराज सिंह आदि ट्रैक्टर ट्राली से अन्य परिजनों एवं परिचितों के साथ भात देने सुरेश के घर आए थे। रविवार की देर रात सुरेश के भाती वापस अपने घर लौट रहे थे। नांगल सोती-मंडावली मार्ग स्थित गांव जालपुर के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली और गन्ने से भरे ट्रक में टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जय सिंह (47), विजय सिंह (60), मंजीत (9) की मौत हो गई। जबकि सोनम (16), जसराम (40), हितेश, हेमराज और हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह के चालक को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन पर जाम खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट आकर बालक की मौत, पिता-पुत्र घायल

वहीं अपने पिता और दादा के साथ दवा लेने आ रहे करीब डेढ़ साल के एक बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी चालक ट्रक समेत फरार हो गया। 

सोमवार को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुंढाल निवासी रिंकल अपने करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र यश और अपने पिता चतर सिंह के साथ दवाई लेने बिजनौर आ रहे थे। गांव दारानगर के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक अचानक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच घटनास्थल पर भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

संदिग्ध हालात में झुलसा  
ग्राम बरुकी निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ग्राम बरुकी निवासी मदन (35) संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मदन करीब 100 फीसदी झुलसा है।

सड़क हादसों में दो की मौत हुई, दो अन्य घायल 

उधर, नूरपुर में भी सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।       

राजा का ताजपुर निवासी मंगल सिंह (68) सोमवार की दोपहर अपने पुत्र हेमराज सिंह उर्फ इद्दु के साथ बाइक द्वारा ग्राम गांवड़ी में अपनी रिश्तेदारी में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे गांव सुजातपुर टीकर के पास उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गांव खासपुरा ऊमरी निवासी अमन (14) पुत्र तौफीक अहमद को भी काफी चोटे आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनो घायलों को पीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को परिजन हायर सेंटर ले गए। मंगल सिंह की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।   
    
रविवार की रात ब्लॉक तिराहे के पास बाइक पर सवार गांव अहीरपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह उर्फ नन्हे (25) की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। लोकेंद्र नूरपुर में ही फोटोग्राफी की दुकान करता था। रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। ब्लॉक के पास पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए से कुचलकर लोकेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक लोकेंद्र के पिता  ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पांच वर्ष पहले हुई थी लव मैरिज
रविवार की रात सड़क हादसे में मरने वाले लोकेंद्र ने पांच वर्ष पूर्व गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी स्वाति से लव मैरिज की थी। दोनो के एक चार वर्ष का पुत्र है। लोकेंद्र की मौत से उसकी पत्नी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed