फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: shopkeeper forcefully get done a haircut of youth for theft of mobile

Bijnor: मोबाइल चोरी के शक में दुकानदार ने कटवाए किशोर के बाल, खूब वायरल हो रहा मामला

Thu, 18 Aug 2022 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Aug 2022 04:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर के बाल कटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई दिन बाद पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bijnor: shopkeeper forcefully get done a haircut of youth for theft of mobile
बालक के बाल काटता नाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोबाइल चोरी के आरोप में दुकानदार द्वारा जबरदस्ती एक युवक के बाल कटाने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नगीना में बुधवार को एमएम इंटर कॉलेज के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान से एक बालक द्वारा चार्जिंग में लगे मोबाइल को चोरी करने का आरोप था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: shiana Murder Case: 13 घंटे की तलाश के बाद ब्रह्मपुरी नाले में मिला युवती का कटा सिर, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला लाल सराय में स्थित मोबाइल की दुकान पर आरोपी बालक से न केवल पूरी जानकारी ली बल्कि एक नाई को बुलाकर जबरदस्ती उसके बाल कटवा दिए।

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी रही, लेकिन जब मीडिया द्वारा पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गई तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं नगीना में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed