फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor news When Wife did not give water husband divorced her up news in hindi

UP: पत्नी ने नहीं दिया पानी, पति ने दे दिया तलाक; दाल में नमक कम होने पर भी हुई रार; जानें मामला

Sat, 08 Mar 2025 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Mar 2025 09:54 AM IST
सार

यूपी में छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो रहे हैं। तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। शादियां टूट रही हैं। बिजनौर से हैरान करने वाले तीन मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Bijnor news When Wife did not give water husband divorced her up news in hindi
तीन तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पानी नहीं दिया तो शौहर ने तीन तलाक बोल दिया... मसला पुलिस तक पहुंच गया। अब काउंसलिंग चल रही है। पति और पत्नी के बीच दरक रहे रिश्तों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। 
विज्ञापन


अधिकांश मामलों में सहनशीलता की कमी और इगो आड़े आ रही है। छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी के बीच अलगाव बढ़ रहा है। परिवार परामर्श केंद्र के आंकड़े यह तस्वीर साफ करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन


केस नंबर एक 
दाल में नमक कम पर हुई रार

थाना कोतवाली देहात के एक गांव निवासी युवक और उसकी पत्नी का मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। जब दोनों को बुलाकर सुनवाई की गई तो महिला से दाल में नमक कम रह गया था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। पत्नी मायके चली गई और फिर दोनों एक दूसरे की कमियों को ढूंढने लगें। उक्त युवक की पहले दो और शादी टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर दो
मुंह दिखाई के पैसे मांगने पर हो गए अलग

एक मामला पुलिस के पास ऐसा भी पहुंचा, जिसमें शादी होने के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे मुंह दिखाई में मिले पैसों को मांगना शुरू कर दिया। पति को शराब की लत थी, पैसा नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। मामले में समझौता होने के बजाए एफआईआर दर्ज करा दी गई।

केस नंबर तीन
परिवार से अलग रहने की रखी शर्त

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती का विवाद परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। जब दोनों से बात की गई तो युवक अपनी पत्नी को ले जाने के लिए राजी हुआ। मगर पत्नी ने शर्त रख दी कि पहले संयुक्त परिवार से अलग हो जाओ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed