शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित कर नाले में फेंकी, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, पुलिसफोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित कर नाले में फेंकने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बालावाली मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसफोर्स तैनात की गई है।
नांगलसोती के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में प्राचीन शिव मंदिर है। शिव मंदिर के पुजारी पंडित पवन कुमार के अनुसार वह रात में अपने घर चले जाते हैं। शुक्रवार सुबह पुजारी जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचा तो मंदिर का ताला टूटा था। शिव-पार्वती की मूर्ति मंदिर के निकट नाले में खंडित हुईं पड़ीं थीं। इस बीच ग्रामीणों में रोष फैल गया।
वहीं सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सुंगरपुर बेहड़ा पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, सुभाष, विनोद, लखीराम वर्मा, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने पुलिस से शरारती तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शिव-पार्वती की मूर्ति मंगवाकर मंदिर में स्थापित कराई।
पूर्व में भी हुआ था विवाद
नांगलसोती के तिसोतरा शिव मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कुछ वर्ष पूर्व दो पक्षों में विवाद हुआ था। अब प्रशासन ने गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि नांगलसोती और मंडावली क्षेत्र में शरारती तत्व फिजा बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सुंगरपुर बेहड़ा शिव-पार्वती की मूर्ति खंडित करने से पूर्व रायपुर खास में 17 नवंबर 2018 की रात रायपुर खास में शिव मंदिर परिसर में शिवलिंग को खंडित कर शरारती तत्व देवी देवताओं से संबंधित शिलापट उठा ले गए थे। चंदोक और मंडावली के कांठपुर गांव में भी मूर्तियां शरारती तत्वों ने खंडित की थीं। कांठपुर में ढाके वाले देवता मंदिर से 13 नवंबर 2018 को शरारती तत्वों ने जहारवीर दीवान की मूर्ति खंडित कर गन्ने के खेत में फेंक दी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/