फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor District Administration has alert for Chief Minister Yogi Adityanath Program

सीएम योगी को गंगा नदी तक पहुंचाना अफसरों के लिए चुनौती, 27 जनवरी को होगा कार्यक्रम

Tue, 21 Jan 2020 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Jan 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bijnor District Administration has alert for Chief Minister Yogi Adityanath Program
तैयारियों में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर बिजनौर जिला प्रशासन काफी चिंतित है। समस्या यह है कि गौसपुर में कार्यक्रम स्थल से लगभग 20 फीट नीचे गंगा तक जाने का स्थान समतल नहीं है, जो सबसे बड़ी परेशानी है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए सीएम योगी का 27 जनवरी को कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा यात्रा शुभारंभ प्रस्तावित है। जिस स्थान से गंगा यात्रा का श्री गणेश होगा, वहां से गंगा नदी तक काफी गहराई है। आसपास रेतीली मिट्टी है। 
विज्ञापन

 
वहीं सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विरेंद्र कुमार ने भी गौसपुर पहुंचकर संभावित मंच स्थल से गंगा तक पहुंचने के रास्ते को लेकर माथापच्ची की। विरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल रास्ता बनाने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का 27 जनवरी का गंगा यात्रा का फाइनल कार्यक्रम आना बाकी है। एसडीएम संगीता ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने बेबाकी से दिए सवालों का जवाब, बोले-जरूरत पड़ी तो दो संतान वाला कानून भी लाएंगे

ग्राम पंचायत गौसपुर के ग्राम प्रधान मुन्नू सिंह ने प्रशासन के निर्देश पर गंगा के निकट संभावित मंच स्थल के आसपास झाड़ी आदि कटवा कर क्षेत्र को समतल करा दिया है। लेकिन लोक निर्माण विभाग और सिंचाई खंड अफजलगढ़ ने गंगा तक पहुंचने के रास्ते को बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है। 

सीएम के समक्ष उठेगा गौसपुर में गंगा कटान का मुद्दा 
नांगलसोती के गांव गौसपुर क्षेत्र में गंगा कटान को लेकर ग्रामीण काफी समय से परेशान हैं। इस मुद्दे को सीएम के समक्ष उठाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गौसपुर में गंगा नदी से कटान होता है। बड़े पैमाने पर कृषि भूमि और फसल गंगा में समा रही है। 

ग्राम प्रधान मुन्नू सिंह ने बताया कि सिंचाई खंड अफजलगढ़ ने कुछ समय पहले लाखों रुपये की लागत से स्टड बनाए थे, लेकिन पुख्ता काम न होने से गंगा नदी का उफान सभी स्टड बहाकर ले गया। गांव से अब गंगा लगभग 60 मीटर की दूरी पर बह रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed