Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Couple Hangs Themselves After Domestic Dispute, Wife Dies, Husband Critical

Bijnor: झगड़ा बढ़ा और दंपती ने लगा ली फांसी, पत्नी की मौत, पति ICU में, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 25 Jun 2025 11:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 25 Jun 2025 11:23 AM IST
सार

बिजनौर के रांडोवाला गांव में गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती के दो छोटे बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Couple Hangs Themselves After Domestic Dispute, Wife Dies, Husband Critical
मौके पर जमा आसपास के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रांडोवाला में मंगलवार रात एक दंपती के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना में पत्नी त्रिवेणी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति शुभम को बेहोशी की हालत में फंदे से उतारकर परिजनों ने बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुभम की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: घर से खेलने निकला था..., खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव, 21 वर्ष के हर्ष की गोली मारकर हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

करीब छह साल पहले गांव सुनपता निवासी विरेंद्र कुमार की पुत्री त्रिवेणी की शादी गांव रांडोवाला के शुभम से हुई थी। दोनों के एक चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है।

मंगलवार रात किसी बात पर दंपती के बीच विवाद हुआ और इसी के बाद दोनों ने घर के अंदर ही एक कमरे में कुंदे से रस्सी बांधने के बाद लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो त्रिवेणी की सांसें थम चुकी थीं, जबकि शुभम को समय रहते नीचे उतार लिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: घर से खेलने निकला था..., खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव, 21 वर्ष के हर्ष की गोली मारकर हत्या 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण और थाना प्रभारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शुभम को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed