फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Cold is rising in West UP and the temperature is 0.2 degrees

वेस्ट यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड, खेतों में जमीं पाले की चादर, तापमान गिरा

Sun, 30 Dec 2018 05:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 30 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bijnor, Cold is rising in West UP and the temperature is 0.2 degrees
खेतों जमीं पाले की सफेद चादर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में शनिवार को पाला गिरने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। खेतों में पाले की सफेद चादर जमी रही। शनिवार को जिले का तापमान गिरकर 0.2 डिग्री तक पहुंच गया। पाले से जिले में मौसम बहुत सर्द होता जा रहा है। कृषक विशेषज्ञों के अनुसार पाला मटर, आलू, सरसों के साथ दलहन व तिलहन की फसलों के लिए बहुत नुकसानदायक है, इस कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि पाला गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले चार पांच दिन से पाले का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगभग रोज ही पाला पड़ रहा है। पाले ने मौसम को सर्द कर दिया है। शनिवार सुबह खेतों में पाले की सफेद चादर जमी रही। खेतों में पेड़ों की पत्ती आदि पर पाला जमा रहा। पाला पड़ने से तापमान लगातार कम हो रहा है। शनिवार को जिले का तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम ज्यादा सर्द होने से लोग परेशान रहे। राम बाग घेर निवासी किसान राजपाल सैनी के अनुसार सुबह खेतों में पाला पड़ने से काम नहीं हो पाता है। कहा कि गन्ने की पत्ती पर पाला जमा रहने से हाथ ठिठुर जाते हैं। हालांकि सवेरे धूप निकलने से सर्दी में कुछ राहत मिली।

विज्ञापन

स्कूलों में नहीं हुआ अवकाश 
कड़ाके की ठंड होने के बाद भी अब तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा परिषदीय स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। छुट्टी न होने से बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। 

फसलों को होगा नुकसान 
पाला मटर, आलू, सरसों सहित कई फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। पाला इन फसलों की पत्तियों को गला देता है, जिससे इन फसलों की वृद्धि रुक जाती है। इसके अलावा पाले से सरसों में कई तरह के रोग भी लग जाते हैं। गेहूं के लिए पाला फायदेमंद बताया जा रहा है।

नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. डीएन मिश्रा के अनुसार जिन खेतों में नमी होगी, वहां पाला गिरने से बीमारी नहीं आएंगी। हालांकि पाला पत्तियों को तो नुकसान पहुंचाएगा ही। पाला गेहूं की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाता है। क्षेत्र में मैक्सिकन प्रजाति से तैयार बीज बोया जाता है। यह बीज अधिक से अधिक ठंड को भी बर्दाश्त कर लेता है। 

दिनोंदिन तापमान के उतार-चढ़ाव पर नजर
दिन          न्यूनतम    अधिकतम 
सोमवार     2.2        20.8 
मंगलवार    1.4        18.6 
बुधवार    2.3        16.8 
बृहस्पतिवार    2.2        18.6 
शुक्रवार    1.2        17.8 
शनिवार    0.2        18.2 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed