फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Class 9th girl student was killed by poisoned

यूपी: कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 06 Mar 2019 09:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, Class 9th girl student was killed by poisoned
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने से गुस्साए तीन किशोरों ने कक्षा नौ की छात्रा को जहर पिलाकर मार डाला और उसके परिजनों को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी (13) कक्षा नौ में पढ़ती थी। गांव के ही तीन किशोर उस पर बुरी नजर रखते थे। वे आए दिन उससे छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने आरोपियों के परिजनों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन


इसके बाद से तीनों आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगे थे। बुधवार को वह पत्नी और बेटे गौरव के साथ किसी काम से बाहर गया था। वह लौटकर आए तो देखा कि घर में तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी को पकड़ रखा था और उसे जबरन एक डिब्बे से कुछ पिला रहे थे। वे कह रहे थे कि उसने उन्हें पूरे गांव में बदनाम कर दिया है। आज इसका किस्सा खत्म कर देंगे। आरोपी पुलिस को जानकारी देने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन उनके घर में ही गिर गया। छात्रा के पिता का कहना है कि डिब्बे में जहरीला पदार्थ था, जिसके पीने के कुछ देर बाद ही छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। 

सीओ के अनुसार परिजनों ने तहरीर में बताया है कि किशोरी घर पर अकेली थी, आरोपी घर में आए और उसे जहर पिलाकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed