फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, alert in western UP due to terrorists, threat to Uttarakhand and Ganges fairs

आतंकी मूसा की आहट से पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, इन बड़े स्थानों पर खतरा

Tue, 20 Nov 2018 09:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, alert in western UP due to terrorists, threat to Uttarakhand and Ganges fairs
आतंकी

खुफिया एजेंसियों का इनपुट है कि आतंकी जाकिर मूसा कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तराखंड और यूपी के गंगा मेलों को निशाना बना सकता है। इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मूसा के पश्चिमी यूपी में कहीं छिपे होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जो भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना सकता है।

विज्ञापन

 
इस कश्मीरी आतंकी को लेकर देश भर की सुरक्षा एजेंसी चौकस हो गई हैं। हाल ही में इसका मूवमेंट कश्मीर के बाहर दूसरे राज्यों में होने की खुफिया सूचनाएं हैं। अमृतसर के निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमले में भी इसका हाथ होने की आशंका जताई गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर वेस्ट यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा के तिगरी, बिजनौर में दारानगर गंज में महात्मा विदुर की कुटी के सामने और नांगलसोती के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा मेला लगता है। यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं और मुख्य स्नान 23 नवंबर को है। 
विज्ञापन


इन मेलों में लाखों श्रद्धालु तंबुओं का अस्थाई शहर बनाकर रहते हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियों को मेलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी यूपी के लोग बड़ी तादाद में कश्मीर में कारोबार करते हैं। आशंका है कि जाकिर मूसा ऐसे लोगों के माध्यम से वेस्ट यूपी में अपनी जड़ें जमा जमा चुका है। बिजनौर जिला आतंकियों की शरणस्थली के लिए पहले से ही बदनाम है। बिजनौर की सीमा से हरिद्वार व अमरोहा सटा हुआ है। यहां के मेलों में भी आसानी से आया जा सकता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर से आतंक का पुराना नाता 

आतंकियों का बिजनौर से पुराना नाता है। मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से फरार छह आतंकी 12 सितंबर 2014 को बिजनौर में बम बनाते समय विस्फोट होने के बाद फरार हो गए थे। एजाजुद्दीन, अकरम, असलम समेत छह आतंकवादी बिजनौर के मोहल्ला जाटान व भाटान में दो मकानों में किराए पर रहते थे। एक आतंकी विस्फोट में झुलस गया था। इनमे दो आतंकी पुलिस के साथ मुठभेड़ में तेलंगाना राज्य में मारे गए थे। चार को उड़ीसा से दबोचा गया था। इसके अलावा 2001 में बिजनौर में सेंट मेरी चौराहे पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कश्मीरी आतंकी मारे गए थे। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। नहटौर का नाजिम मुंबई में रहकर आईएस से जुड़ गया था। बढ़ापुर की मोती मस्जिद का इमाम फैजान भी उससे जुड़ा पाया गया था। एटीएस ने दोनों को 2017 में दबोचा था। 

आतंकी मूसा को लेकर अलर्ट : एडीजी 

एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश के मुताबिक आतंकी जाकिर मूसा को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेले में आतंकी मूसा को लेकर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हर संदिग्ध पर नजर रखने को कहा गया है। मेलों की विशेष निगरानी के लिए आला पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। आतंकी मूसा के यूपी में आने की बात कही जा रही है और इसे लेकर चौकसी बरत रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed