फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Accident: Two Shiv devotees riding a bike fell into the canal, were going to Haridwar

Bijnor Accident: बाइक सवार दो शिवभक्त नहर में गिरे, हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहा था 16 कांवड़ियों का जत्था

Sat, 10 Aug 2024 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां हरिद्वार से जल लेने जा रहे 16 शिवभक्तों के जत्थे से दो बाइक सवार नहर में जा गिरे। दोनों बाइक सवार बरेली के भोजीपुर निवासी बताए गए हैं।

विज्ञापन
Bijnor Accident: Two Shiv devotees riding a bike fell into the canal, were going to Haridwar
बिजनाैर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार दो शिवभक्त सरवनपुर नहर में गिर गए। पीएसी और पुलिस नहर में दोनों शिवभक्तों की तलाश की, लेकिन बाइक और शिवभक्तों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है।

विज्ञापन


गांव पोणमपुर प थाना भोजीपुरा बरेली से बाइक सवार 16 शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल के लिए रवाना हुआ। नजीबाबाद क्षेत्र के कोतवाली हाईवे पर सरवनपुर नहर से डेढ़ किलोमीटर दूर सभी बाइक सवार एकत्रित हुए थे।

विज्ञापन

उसके बाद शिवभक्तों का जत्था एक साथ चला।पेट्रोल पंप के निकट पहुंचने पर शिवभक्तों की सात बाइक पर 14 शिवभक्त ही मिले। एक बाइक पर सवार दो शिवभक्त लापता होने शिवभक्तों की तलाश की।

सरवनपुर पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने शिवभक्तों को बाइक के अनियंत्रित होने पर बाइक सवारों के सरवनपुर नहर में गिरने की जानकारी दी। सरवनपुर के पुलिया पर बाइक का टूटा हुआ शीशा और माला मिली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास तलाशने पर भी शिवभक्तों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस रात भर सरवनपुर नहर में तलाश करती रही। सुबह थानाध्यक्ष संजय कुमार और पुलिसकर्मी के साथ पीएसी भी शिवभक्तों की तलाश करने मौके पर पहुंची।

सरवनपुर नहर में गिरने से बरेली के भोजीपुरा निवासी प्रदीप पुत्र महीलाल और सुरेंद्र पुत्र परेश्वरीलाल लापता हो गए। जत्थे में शामिल शिव भक्त मनीष, शुभम ,राजपाल ,फूल कुमार, कुलदीप ,श्रवनपुर नहर पर अपने साथियों की तलाश करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed