{"_id":"58a4ae634f1c1bcd57d841c7","slug":"bijli-bill-counter-se-cashless-jama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल काउंटरों से कैशलेस भी जमा, मेरठ जोन को मिलेगी 80 मशीनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल काउंटरों से कैशलेस भी जमा, मेरठ जोन को मिलेगी 80 मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पीवीवीएनएल उपभोक्ता अब अपना बिजली बिल काउंटरों से कैशलेस भी जमा करा सकेंगे। इसके लिए पीवीवीएनएल ने एचडीएफसी बैंक के साथ करार किया है। बैंक ने विभाग को स्वैप मशीनें उपलब्ध करा दी है। आज इन मशीनों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
पीवीवीएनएल की तरफ से अपने बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। नोटबंदी में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए विभाग ने अपने बिलिंग काउंटरों पर स्वैप मशीनें लगाने का निर्णय लिया था। एमडी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर कंपनी ने एचडीएफसी बैंक से स्वैप मशीन लगाने का करार किया था। प्रथम चरण में बैंक ने कंपनी को स्वैप मशीनों की पहली खेप मुहैया करा दी है। बृहस्पतिवार को ऊर्जा भवन में कार्यक्रम आयोजित कर इन मशीनों का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
मेरठ जोन को मिलेगी 80 मशीनें
मेरठ जोन को 80 मशीनें मिलेगी। इसमें मेरठ शहर के काउंटरों के लिए 53, देहात के काउंटरों के लिए 19 और बागपत जिले के काउंटरों के लिए 8 मशीनें दी जाएगी। इन मशीनों के जरिये उपभोक्ता अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिये बिजली बिल भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
देहात में भी कंप्यूटर से होगा बिल जमा
पीवीवीएनएल ने अब देहात क्षेत्र के कैश काउंटरों पर भी कंप्यूटर लगाने शुरू कर दिए हैं। इन कैश काउंटरों पर कंप्यूटर के जरिये बिजली बिल जमा किया जाएगा। साथ ही हर माह बिजली बिल ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहुंचाए जाएंगे। अभी तक उपभोक्ताओं तक बिजली बिल नहीं पहुंचने की शिकायत मिलती रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
उपभोक्ताओं को ज्यादा सुविधा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब कैश काउंटरों पर स्वैप मशीन लगाई जा रही है। उपभोक्ता किसी भी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये अपना बिल जमा करा सकते हैं। -अभिषेक प्रकाश, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ