फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijli Bamba Bypass: Ready to repair railways, no traffic police

बिजली बंबा बाईपास : रेलवे मरम्मत को तैयार, यातायात पुलिस की ना

Thu, 25 Nov 2021 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bijli Bamba Bypass: Ready to repair railways, no traffic police
बिजली बंबा बाईपास : रेलवे मरम्मत को तैयार, यातायात पुलिस की ना
विज्ञापन

मेरठ। शहर की लाइफलाइन बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के दोनों ओर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पिछले एक महीने से यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। रेलवे ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत करने के लिए सामग्री को साइट पर डाल दिया है। लेकिन यातायात पुलिस ब्लॉक देने को तैयार नहीं है। यातायात पुलिस कर्मियों की कमी का हवाला देते हुए एसपी यातायात जेके श्रीवास्तव ने अभी ब्लॉक देने से मना कर दिया है।
दिल्ली रोड पर रैपिड रेल निर्माण के कारण हो रहे यातायात डायवर्जन के चलते वाहनों का दबाव अधिक है। इस कारण बिजली बंबा बाईपास से काफी संख्या में वाहन गुजर रहे हैं। इसी को देखते हुए यातायात विभाग पीछे हट रहा है। मरम्मत का कार्य किया जाना जरूरी है। यहां से काफी संख्या में दोपहिया वाहन गुजर रहे हैं। दोपहिया वाहन फाटक पर चढ़ने के बाद फंस रहे हैं। ट्रेन आने के बाद फाटक बंद होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

बस एक दिन दें दे यातायात विभाग
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार 24 घंटों में फाटक के दोनों ओर की सड़क मरम्मत कर दी जाएगी। दो वर्ष में एक बार सड़क की मरम्मत की जाती है। भारी वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण फाटक पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हम पिछले दस दिनों से यातायात विभाग से ब्लॉक की अनुमति मांग रहे हैं। इसी को देखते हुए साइट पर निर्माण सामग्री भी डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed