फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big talk of sangeet som on explosive encounter in UP Assembly

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने पर संगीत सोम का बड़ा बयान

Sun, 16 Jul 2017 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 16 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
Big talk of sangeet som on explosive encounter in UP Assembly
सरधना विधायक संगीत सोम

विधानसभा के भीतर शुक्रवार को विस्फोटक मिलने के बाद थाना भवन से विधायक और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा और सरधना से विधायक ठा. संगीत सोम ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में इस घटना के पीछे आतंकी गतिविधि होने का अंदेशा जताया। विधायक संगीत सोम ने कहा कि इस विस्फोटक को विधानसभा के अंदर ले जाने में भीतर के ही किसी आदमी का हाथ है। एनआईए की जांच में देश और समाज विरोधी तत्व बेनकाब होंगे।

विज्ञापन


विस्फोटक मिलने पर विधायक ही नहीं उनके समर्थक भी हैरत और भय में है। इस घटना को लेकर दिन भर जहां क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं, वहीं कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने विधायकों से उनकी कुशलक्षेम भी जानने में लगे रहे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और सरधना विधायक ठा. संगीत सोम पश्चिमी क्षेत्र के विशेष सुरक्षा प्राप्त जनप्रतिनिधि हैं।

विज्ञापन

विधानसभा की सुरक्षा में खामियां हैं : सुरेश राणा

Big talk of sangeet som on explosive encounter in UP Assembly
गन्ना मंत्री सुरेश राणा

सुरेश राणा ने कहा कि घटना बहुत ही गंभीर है। जिस तरह विस्फोटक मिला है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि इसकी उपलब्धता आसान नहीं है। यही नहीं इसकी विस्फोटक क्षमता इतनी थी कि वह विधानसभा का पूरा हॉल उड़ा देता। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष इस घटना की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) से करा रहे हैं। विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही विधानसभा की सुरक्षा को लेकर आपत्ति जता चुके थे। उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। यूपी विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था ढीली है। वही बात आज नजर आयी है। लेकिन अब विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की जाएगी। सुरेश राणा बोले कि उनके समर्थक जरूर चिंतित हुए हैं। लेकिन हम लोग जनप्रतिनिधि हैं और जनता की समस्याओं पर चर्चा करने और उनका निराकरण करने के लिए सदन में आते हैं। ऐसी नापाक हरकतें करने वाले हमारे सेवाभाव के इरादों को डिगा नहीं सकते हैं। 

आतंकी संलिप्तता से इंकार नहीं : ठा. संगीत सोम 
सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि विधानसभा में जो विस्फोटक मिला है, वह बहुत ही मारक क्षमता का है। ऐसे में पूरी संभावना है कि विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों को टारगेट करते हुए इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। पूरे हालात को देखते हुए इसमें आतंकी संगठनों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। संगीत सोम ने कहा कि यह यूपी सरकार की कार्यप्रणाली, बढ़ती लोकप्रियता को लेकर असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों की बौखलाहट का नतीजा है। इसमें एक बात साफ है कि इस विस्फोटक को अंदर ले जाने में भीतर के ही किसी आदमी का हाथ है। क्योंकि जहां पर विस्फोटक बरामद हुआ, वहां पर सिर्फ विधायक और कर्मचारी ही जाते हैं। इस मामले की जांच मुख्यमंत्री एनआईए से करा रहे हैं, जल्दी ही जांच रिपोर्ट सामने होगी और जो लोग देश और समाज के विरोध में काम करने रहे हैं, वो बेनकाब होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed