कृषि विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी पर हमले के मामले में मंगलवार को एक और बड़ा खुलासा हुआ है। शामली के एसएसपी सुकीर्ति माधव ने जीवा गैंग के बदमाश अनिल उर्फ पिंटू के हवाले से बताया है कि डीन पर हमला एके-47 राइफल से होना था। आखिरी वक्त में बदमाशों ने यह योजना बदली।
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अनिल उर्फ पिंटू सिसौली निवासी अनिल बालियान का साथी है। अनिल बालियान 11 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर हमले की साजिश के मामले में जेल में बंद है। माधव ने बताया कि पिंटू की कार से एके47 संग 1300 कारतूस, चार मैगजीन मिली हैं।
2 of 5
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
आरती भटेले का गिरफ्तारी वारंट लेगी दौराला पुलिस
दौराला पुलिस कृषि विवि में डीन पर हमले की मुख्य साजिशकर्ता महिला प्रोफेसर आरती भटेले का गिरफ्तारी वारंट लेगी। पुलिस भटेले की तलाश में जुटी है। विवि के कुलपति ने डॉ. आरती भटेले को निलंबित कर दिया है।
3 of 5
हथियार और कारतूस बरामद।
- फोटो : amar ujala
11 मार्च को डीन वेटरनरी डॉ. राजबीर सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। मामले में प्रेमी अनिल बालियान समेत चार शूटर जेल में बंद है। मुख्य साजिशकर्ता महिला प्रोफेसर आरती भटेले अभी फरार चल रही है। आरती भटेले के खिलाफ भी दौराला थाने में 307 और 120 का मुकदमा दर्ज है।
4 of 5
हथियार और कारतूस बरामद।
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि भटेले की तलाश की जा रही है। भटेले की अग्रिम जमानत पर 7 अप्रैल को सुनवाई है। अगर जमानत खारिज हो जाती है तो गिरफ्तारी वारंट लिया जाएगा। वहीं प्रोफेसर राजबीर सिंह का डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में उनके घर पर ही उपचार चल रहा है। पहले से काफी उनकी सेहत में सुधार है। बहुत कम ही लोगों को उनसे मिलने दिया जा रहा है।
5 of 5
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कमेटी जल्द करेगी जांच
कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने आरती भटेले को निलंबित करने के बाद एक जांच कमेटी बना दी है। यह कमेटी प्रो. शमशेर की अध्यक्षता में बनाई है। कमेटी अपनी जांच जल्द पूरी करेगी और विवि से जुड़े कई बिंदुओं को उसमें शामिल किया जाएगा। वेटनरी कॉलेज में डीन के पद को लेकर डॉ. भटेले ने राजबीर सिंह पर हमला कराया था, इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जाएगा।