फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big action: Yakub Qureshi hospital sealed was running without registration

याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: अब हॉस्पिटल को किया सील, सामने आई ये लापरवाही, जांच में खुलेंगे और गहरे राज

Wed, 06 Apr 2022 04:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Apr 2022 04:41 PM IST
सार

मेरठ में हाजी याकूब कुरैशी के अस्पताल को सील करने टीम के साथ पहुंंचे। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन
Big action: Yakub Qureshi hospital sealed was running without registration
अस्पताल पर लगाई सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मेरठ में बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के हापुड़ रोड पर बने माय सिटी हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जावेद हुसैन एवं डॉक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से नौचंदी थाने से पुलिस फोर्स को साथ भेजा गया। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन


2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया रिन्यूअल
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं कराया गया था।  इस संबंध में इन्हें तीन बार नोटिस भी दिए गए लेकिन, उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि और भी इस तरह के अस्पताल निशाने पर हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन को रिन्यूअल नहीं कराया गया है। अब पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण ज्यादा सख्ती नहीं की गई थी, लेकिन अब सख्ती की जा रही है।


यह भी पढ़ें: योगी के गर्मी वाले बयान का असर: शामली में चला बुलडोजर... सपा नेता के चाचा के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी भूमि, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed