फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट

Tue, 05 Apr 2022 06:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Apr 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut police will big action against Former Minister Haji Yakub Qureshi after raid in meat factory
याकूब की फैक्टरी में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

मेरठ में पुलिस के 91 सीआरपीसी के तहत दिए गए नोटिस का जवाब 24 घंटे बाद भी याकूब कुरैशी ने नहीं दिया है। पुलिस ने याकूब पर अगली कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। याकूब व उनके परिवार पर दर्ज मुकदमे को किठौर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। मुकदमे में जल्द चार्जशीट लगेगी और फिर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।



पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व उनके बेटे इमरान और फिरोज हापुड़ रोड पर अवैध रूप से मीट फैक्टरी चला रहे थे। पुलिस-प्रशासन ने छापा मारकर यहां मीट भी बरामद किया था। याकूब और उसके परिवार की घेराबंदी के लिए अब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है। खरखौदा थाना पुलिस ने 91 सीआरपीसी का नोटिस भेजकर याकूब कुरैशी और उसके परिवार से अवैध फैक्टरी चलाने की जानकारी मांगी। नोटिस को दिए 24 घंटे बीत गए, बावजूद याकूब कुरैशी ने जवाब नहीं भेजा।

Meerut police will big action against Former Minister Haji Yakub Qureshi after raid in meat factory
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि याकूब कुरैशी के घर और फैक्टरी पर नोटिस चस्पा करके पुलिस ने पूछा था कि फैक्टरी किसकी अनुमति से चल रही थी। उनके पास इसके क्या दस्तावेज हैं। याकूब व उनके परिवार की ओर से कोई भी जवाब पुलिस को नहीं मिला है।

Meerut police will big action against Former Minister Haji Yakub Qureshi after raid in meat factory
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर किठौर करेंगे विवेचना
याकूब कुरैशी और उसके परिवार समेत 14 लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में अवैध फैक्टरी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार उपाध्याय वादी है। नियमानुसार इस थाने में मुकदमे की विवेचना नहीं हो सकती। एसपी देहात ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर किठौर करेंगे। जिसके चलते यह मुकदमा किठौर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police will big action against Former Minister Haji Yakub Qureshi after raid in meat factory
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी
पुलिस ने बताया कि याकूब कुरैशी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अब उनका गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नोटिस का जवाब न देना याकूब को भारी पड़ सकता है। एसपी देहात ने बताया कि इस मुकदमे में जल्द ही चार्जशीट लगेगी और फिर नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। याकूब कुरैशी व उसके परिवार की घेराबंदी करने के लिए पुलिस का कानूनी डंडा शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut police will big action against Former Minister Haji Yakub Qureshi after raid in meat factory
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

प्रक्रिया के तहत होगी कार्रवाई
याकूब कुरैशी ने पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं भेजा। पुलिस ने अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है और उनकी घेराबंदी के लिए कोर्ट के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed