{"_id":"687fad18f10e89351c059714","slug":"saharanpur-hunting-dogs-attacked-a-woman-bit-her-and-made-her-bleed-she-died-in-agony-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शिकारी कुत्तों ने महिला पर किया हमला, काट-काटकर कर दिया लहूलुहान, तड़पते हुए दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शिकारी कुत्तों ने महिला पर किया हमला, काट-काटकर कर दिया लहूलुहान, तड़पते हुए दम तोड़ा
Tue, 22 Jul 2025 08:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:55 PM IST
सार
Dog Attack: सतपुरा गांव निवासी तारा देवी खेत में चारा लेने गई थी, तभी उस पर दो कुत्तों ने हमला कर दिया। तारा की मौत के बाद ग्रामीणों ने चार शिकारियों को उनके दो कुत्तों समेत पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तारा देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहारीगढ़ के सतपुरा गांव की रहने वाली तारा देवी (65) को खेत में शिकारी कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो कुत्ते और चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार शाम सुरेश की पत्नी तारा देवी खेत में चारा लेने गई थी। चारा काटते समय तारा पर कुछ शिकारी कुत्तों ने हमला कर दिया। तारा ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों के चंगुल से नहीं बच सकी। शिकारी कुत्तों ने बुरी तरह से महिला को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल महिला को कस्बे में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां तारा देवी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। उनके पास दो कुत्ते मिले। इसके बाद सभी को गांव में लाया गया। पता लगते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर, देर शाम तक इस मामले में बिहारीगढ़ थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही थी।
ये भी देखें...
Shamli: बद्रीनाथ धाम जा रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल, कार की टक्कर से खाई में गिरी थी बाइक
ये भी देखें...
Shamli: बद्रीनाथ धाम जा रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल, कार की टक्कर से खाई में गिरी थी बाइक
