फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhuvnesher will be fit before t20 worldcup

टी-20 वर्ल्डकप से पहले फिट होंगे भुवनेश्वर

Tue, 31 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bhuvnesher will be fit before t20 worldcup
मेरठ।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित मेरठ के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी-20 वर्ल्डकप से पहले फिट हो जाएंगे। ऐसा उनके कोच संजय रस्तोगी का कहना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के बाद भुवनेश्वर कुमार को दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद वह अगले सभी मैचों नहीं खेल पाए थे। भुवी को खुद नहीं पता कि उनको यह बीमारी कब और कैसे हुई।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार स्पोर्ट्स हर्निया बीमारी की पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन बीसीसीआई के नियमों के चलते खुलकर बोलने में असमर्थ हैं। अभी कुछ महीने इलाज और आराम के चलते वह आईपीएल सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहेंगे। भुवी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। उनके कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि पांच दिन पहले फोन पर उनकी बात भुवनेश्वर से हुई थी। इस दौरान बीमारी को लेकर भी चर्चा हुई थी। फिलहाल भुवी इस बीमारी को चिंतित नहीं है। आईपीएल, टी-20 वर्ल्डकप या कोई अन्य सीरीज खेलने से पहले उनका फिट होना ज्यादा अहम है। कोच संजय रस्तोगी ने अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप से पहले भुवी के फिट होने का दावा किया है।
विज्ञापन

छोटे से ऑपरेशन से ठीक होंगे भुवी
मेरठ के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया हर्निया कोई गंभीर बीमारी नहीं है। यह आमतौर पर पेट में ही होती है। मांसपेशी परत से किसी छेद के माध्यम से बाहर आ जाती है। इस कारण दर्द की शिकायत होती है। एक खिलाड़ी को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हर्निया में छोटा सा ऑपरेशन होता है। इसके बाद मैदान पर खेलने में कोई समस्या नहीं आती है। भारतीय टीम में पहले भी कई खिलाड़ियों को इस तरह की बीमारी का सामना करना पड़ा है। इससे उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed