फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhoomi Pujan in Hastinapur for the Shri Ganesh Chaturthi Festival

Meerut News: श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए हस्तिनापुर में भूमि पूजन

Thu, 10 Sep 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan in Hastinapur for the Shri Ganesh Chaturthi Festival
कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव में भूमि पूजन करते आयोजक स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे श्री रामलीला मैदान में भूमि पूजन किया गया। जो बृहस्पतिवार से शुरू होकर 26 सितंबर तक मूर्ति विसर्जन होने तक आयोजित होगा। भारतीय पांडव सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में विधि-विधान से भूमि पूजन कर मेले के सफल आयोजन की गणपति बप्पा से कामना की।
भूमि पूजन के दौरान भारतीय पांडव सेना के अध्यक्ष रणधीर उपाध्याय ने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोजित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारिणी अध्यक्ष ओमवीर भड़ाना ने कहा कि धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। भूमि पूजन के बाद मेले की तैयारियों को गति देने पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ कार्यकर्ता विष्णु कश्यप, रवि, पंकज फौजी, नीरू रहेजा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed